BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

समिति सदस्यों को रेलवे की आगामी योजनाओं से भी अवगत कराया। : रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न — रेलवे विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

Ashwani Kumar Sinha

Thu, Oct 16, 2025

रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न — रेलवे विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

भोपाल, 15 अक्टूबर 2025।
पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल की रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (DRUCC) की द्वितीय बैठक आज मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय, भोपाल में सम्पन्न हुई। बैठक में मंडल रेल प्रबंधक श्री पंकज त्यागी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल संचालन प्रबंधक श्री अभिराम खरे सहित रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन श्री पंकज दुबे द्वारा किया गया। प्रारंभ में श्री सौरभ कटारिया ने सभी उपस्थित सदस्यों का पुष्प भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात समिति की बैठक में रेलवे के विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत प्रगति पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई।

डीआरएम श्री पंकज त्यागी ने सभी सदस्यों द्वारा प्रस्तुत सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा कहा कि रेलवे यात्री सुविधाओं के उन्नयन और सेवा गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि “रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति रेल प्रशासन और यात्रियों के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य कर रही है, जिससे आमजन की समस्याएँ सीधे विभाग तक पहुँचती हैं।”

समिति सदस्य श्री निलेश श्रीवास्तव ने बताया कि “रेलवे निरंतर प्रयासरत है कि आम जनता की रेल यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित बने। इस प्रकार की बैठकों से न केवल संवाद मजबूत होता है बल्कि यात्रियों से जुड़ी वास्तविक समस्याओं का समाधान भी तेजी से संभव हो पाता है।”

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने यात्री सुविधाओं, स्टेशन सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, ट्रेन समयपालन और स्थानीय स्तर पर यात्री मांगों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

डीआरएम श्री त्यागी ने सभी सुझावों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया और समिति सदस्यों को रेलवे की आगामी योजनाओं से भी अवगत कराया।


विज्ञापन

जरूरी खबरें