BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

अनियमितता की शिकायत अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत को अवश्य पहुँचाएं, : बड़ा तालाब पर बोटिंग दरों में पारदर्शिता की कमी पर उठे सवाल, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने लिया संज्ञान

Ashwani Kumar Sinha

Tue, May 27, 2025

बड़ा तालाब पर बोटिंग दरों में पारदर्शिता की कमी पर उठे सवाल, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने लिया संज्ञान
भोपाल से – विशेष संवाददाता

भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित लेख व्यूह (मुख्यमंत्री निवास के पीछे) बड़े तालाब क्षेत्र में रोइंग बोट और पेडल बोट संचालन को लेकर पर्यटकों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। बोटिंग की दरों को लेकर लंबे समय से यह शिकायत मिल रही है कि यहां शुल्क तय नहीं है, और न ही इसे स्पष्ट रूप से किसी सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शित किया गया है।

यह सेवा बोट चालक कल्याण समिति द्वारा संचालित की जा रही है, जिसे नगर निगम भोपाल द्वारा स्वीकृति प्राप्त है। बावजूद इसके, बोटिंग दरों में पारदर्शिता का अभाव पर्यटकों को भ्रम और असुविधा में डाल रहा है।

इस गंभीर विषय का संज्ञान अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भोपाल महानगर ने लिया। संगठन की टीम ने रविवार को मौके पर पहुंचकर लेख व्यूह क्षेत्र का निरीक्षण किया और पर्यटकों से बातचीत कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान टीम को स्पष्ट संकेत मिले कि दरों के निर्धारण और प्रदर्शन में कई खामियाँ हैं, जिससे उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन हो रहा है।

भोपाल महानगर की टीम ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए यह संकल्प लिया कि एक सप्ताह के भीतर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क कर पूर्ण जानकारी एकत्र की जाएगी, और बोटिंग दरों को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ग्राहक पंचायत के अनुसार:
"पर्यटन स्थलों पर सेवाओं की दरों में पारदर्शिता उपभोक्ताओं का मूल अधिकार है। यदि दरें स्पष्ट रूप से प्रदर्शित नहीं की जातीं, तो यह उपभोक्ता संरक्षण कानूनों का उल्लंघन माना जाएगा।"

इस कार्रवाई से पर्यटकों को न केवल भ्रम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि बोटिंग संचालन में उत्तरदायित्व और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।

भोपालवासियों से अपील है कि यदि उन्हें इस क्षेत्र में कोई अनियमितता अनुभव हो तो वे अपनी शिकायत अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत को अवश्य पहुँचाएं, ताकि व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी बनाया जा सके।


विज्ञापन

जरूरी खबरें