BREAKING NEWS

भोप29 सितंबर को शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा प्राप्त शिकायतों तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 होटल-प्रतिष्ठानों का औचक निरी : सड़े-गले व कीटग्रस्त खाद्य पदार्थ नष्ट, एक्सपायरी सामग्री और स्वच्छता संबंधी कमियां मिलीं; नमूने जांच के लिए भेजे

Ashwani Kumar Sinha

Sun, Sep 13, 2026

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 होटल-प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

सड़े-गले व कीटग्रस्त खाद्य पदार्थ नष्ट, एक्सपायरी सामग्री और स्वच्छता संबंधी कमियां मिलीं; नमूने जांच के लिए भेजे

भोपाल, 13 सितंबर। खाद्य सुरक्षा प्रशासन भोपाल ने 12 और 13 सितंबर को शहर के प्रमुख होटल, रेस्टोरेंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में दो दिवसीय विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान में 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के भंडारण, गुणवत्ता, वेज-नॉनवेज पृथक्करण, एक्सपायरी सामग्री, किचन की स्वच्छता, खाद्य लाइसेंस, मेडिकल फिटनेस, पेस्ट कंट्रोल, FIFO व्यवस्था और लेबलिंग सहित खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान जहां आवश्यक पाया गया, वहां खाद्य पदार्थों के वैधानिक नमूने जांच के लिए लिए गए। सड़े-गले एवं कीटग्रस्त खाद्य पदार्थों का मौके पर नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया। विभिन्न कमियां मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना एवं आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

ताज में पनीर की जांच, सयाजी में एक्सपायरी नॉनवेज मिला

होटल ताज में वेज एवं नॉनवेज खाद्य पदार्थों के पृथक भंडारण और प्रसंस्करण की व्यवस्था की जांच की गई। दो प्रकार के पनीर मिलने पर एक की गुणवत्ता को लेकर संदेह हुआ। बिल एवं प्राथमिक जांच के बाद पनीर उचित पाया गया और प्रबंधन को आवश्यक सुधार निर्देश दिए गए।

होटल सयाजी लिमिटेड में फिश एवं चिकन एक्सपायरी अवधि के बाद उपयोग/भंडारण की स्थिति में पाए गए। वेज-नॉनवेज खाद्य पदार्थों के प्रसंस्करण एवं भंडारण में पृथक्करण संबंधी कमियां तथा खुले डस्टबिन मिले। पानी की पोटेबिलिटी रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं मिली। प्रबंधन को सुधार सूचना जारी की गई।

साक्षी ढाबे में शिकायत पर मटन और पनीर के नमूने

साक्षी ढाबा, सैर सपाटा का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायत के आधार पर किया गया। शिकायत में मटन/चिकन के स्थान पर अन्य मांस के उपयोग का आरोप था। जांच के दौरान मटन एवं पनीर के वैधानिक नमूने लिए गए। प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

होटल जहांनुमा रिट्रीट में खाद्य लाइसेंस का प्रदर्शन, अलग-अलग डीप फ्रीजर तथा वेज-नॉनवेज किचन की पृथक व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

टर्टलकोइस हॉस्पिटैलिटी में कीटग्रस्त दाल-राजमा नष्ट

Turtokoise Hospitality, सैर सपाटा रोड में मूंग दाल एवं राजमा में कीट पाए गए, जिन्हें मौके पर नियमानुसार नष्ट कराया गया। नॉनवेज फ्रीजर की सफाई संतोषजनक नहीं मिली। खाद्य लाइसेंस का प्रदर्शन नहीं था, डस्टबिन खुले मिले तथा पेस्ट कंट्रोल एवं अन्य खाद्य सुरक्षा व्यवस्थाओं में कमियां पाई गईं। प्रतिष्ठान को सुधार सूचना जारी की गई।

रेडिसन में 50 किलो सड़े आलू, ब्रेड में लेबलिंग की कमी

होटल रेडिसन में हनी ब्रेड के चार पैकेट मिसब्रांडेड पाए गए। मीट पैकेट की लेबलिंग एवं FIFO व्यवस्था में कमियां मिलीं। करीब 50 किलो सड़े हुए आलू पाए गए। होटल प्रबंधन के अनुसार इन्हें वेंडर को वापस किया जाना था और होटल में उपयोग नहीं किया जा रहा था। इसके बावजूद सामग्री को मौके पर नियमानुसार विनष्ट कराया गया।

ब्रेड पर आवश्यक Veg Symbol एवं खरीदी का बिल भी उपलब्ध नहीं मिला। प्रबंधन को सुधार सूचना जारी की गई।

होटल पलाश में सड़े मशरूम व सब्जियां मिलीं

होटल पलाश, न्यू मार्केट की रसोई में मशरूम के आठ पैकेट सड़ी अवस्था में मिले, जिन्हें मौके पर नष्ट कराया गया। पांच खुले डस्टबिन, अस्वच्छ कढ़ाई, खराब अवस्था में सब्जियां तथा खाद्य पदार्थों के अनुचित भंडारण की कमियां सामने आईं।

इसके अलावा एक्सपायरी आटा, आवश्यक लेबल विवरण के बिना चिकन मसाला तथा पैकिंग संबंधी विवरण में कमियां पाई गईं। खाद्य लाइसेंस का प्रदर्शन भी नहीं मिला। प्रतिष्ठान को सुधार सूचना जारी की गई।

क्राउन 1909 में व्यवस्थाएं संतोषजनक

होटल द क्राउन 1909 रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिंटो हॉल में वेज एवं नॉनवेज खाद्य पदार्थों का उचित भंडारण, किचन एवं स्टोरेज की साफ-सफाई तथा बर्तनों की स्वच्छता संतोषजनक पाई गई। खाद्य लाइसेंस का भी उचित स्थान पर प्रदर्शन मिला। यहां किसी खाद्य पदार्थ का नमूना नहीं लिया गया।

आदित्य ग्रैंड में एक्सपायरी ब्रेड, पनीर का नमूना

होटल आदित्य ग्रैंड, दूरसंचार नगर, गुलमोहर में लगभग आधा पैकेट एक्सपायरी ब्रेड पाया गया। खाद्य हैंडलर्स के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं मिले तथा खाद्य तैयारी के दौरान हेयर कवर का उपयोग नहीं किया जा रहा था। पनीर की गुणवत्ता पर संदेह होने पर उसका वैधानिक नमूना जांच के लिए लिया गया।

प्रयोगशाला रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अनुसार अभियान के दौरान लिए गए खाद्य नमूनों को अधिकृत प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है। खाद्य पदार्थों की वास्तविक गुणवत्ता का निर्धारण प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य गुणवत्ता, स्वच्छता और उपभोक्ता स्वास्थ्य से जुड़े मानकों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर में इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें