भारतीय संविधान केवल सरकार या न्यायपालिका का विशेषाधिकार नहीं : शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय में संविधान दिवस पर प्रस्तावना वाचन एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन
Ashwani Kumar Sinha
Wed, Nov 26, 2025
शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, भोपाल
हिंदी विभाग
महाविद्यालय में संविधान दिवस पर प्रस्तावना वाचन एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन
भोपाल। शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, भोपाल के हिंदी विभाग द्वारा “भारतीय ज्ञान परंपरा” के अंतर्गत संविधान दिवस पर “भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत जैसे बहुसांस्कृतिक और बहुभाषिक राष्ट्र के लिए संविधान को एक वचन तथा राष्ट्र-एकता के सूत्र के रूप में समझाना था।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान की निर्माण प्रक्रिया, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं इसकी राष्ट्रीय महत्वपरक भूमिका पर डॉ. रोशनी द्वारा विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि संविधान केवल शासन का आधार नहीं, बल्कि नागरिकों की आकांक्षाओं, कर्तव्यों और अधिकारों का जीवंत दस्तावेज है।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शोभना जैन के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।
अंत में वक्ताओं ने कहा कि “भारतीय संविधान केवल सरकार या न्यायपालिका का विशेषाधिकार नहीं
, बल्कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी, साझा विरासत और एक ऐसा वादा है जो राष्ट्र के हर नागरिक को जोड़ता है।”
विज्ञापन