: कोरबा नगर निगम की नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने किया पदभार ग्रहण
Admin
Mon, Mar 10, 2025
कोरबा नगर निगम की नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने किया पदभार ग्रहण
कोरबा। नगर निगम कोरबा की नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने आज विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के लगभग 500 अधिवक्ता साथी उनके साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे।
पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने पूजा-अर्चना कर नगर के विकास के लिए संकल्प लिया। नगर निगम कार्यालय में आयोजित समारोह में नगर के गणमान्य नागरिक, पार्षद, अधिवक्ता और अधिकारी उपस्थित रहे।
सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि वे शहर की साफ-सफाई, जल आपूर्ति, सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने नागरिकों और पार्षदों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर पूर्व सभापति और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। नगरवासियों को उनके नेतृत्व से नई उम्मीदें हैं, और जल्द ही शहर में विकास कार्यों को गति मिलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन