कृषकों को वर्मी कंपोस्ट बनाने की विधि : म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के सौजन्य जैविक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया
Ashwani Kumar Sinha
Sun, Sep 7, 2025
नर्मदापुरम।
म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के सौजन्य से परिवर्तन सहयोग समिति द्वारा ग्राम रायपुर में तीन दिवसीय जैविक अपशिष्ट प्रबंधन एवं जैविक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण में जैविक एवं प्राकृतिक खेती विशेषज्ञ अशोक मीणा ने कृषकों को प्राकृतिक खेती के लाभों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रायपुर क्षेत्र में रासायनिक पदार्थों का अत्यधिक उपयोग मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को रसायनमुक्त खेती की संपूर्ण जानकारी दी गई।
इस दौरान ग्रामीण कृषकों को वर्मी कंपोस्ट बनाने की विधि
तथा गांवों में जल प्रदूषण को कम करने के उपाय भी सिखाए गए। संस्था परिवर्तन सहयोग समिति पिछले कई वर्षों से जल, जमीन, जंगल और जीवों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रायपुर पंचायत के सरपंच शशांक मिश्रा, सचिव लालता प्रसाद मलैया, गांव के वरिष्ठ नागरिक, कृषक, समिति के अध्यक्ष निलेश श्रीवास्तव एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन