संगठन को अधिक सक्रिय, प्रभावशाली एवं जनहितैषी बनाने के लिए : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, भोपाल महानगर की बैठक संपन्न – कार्यशैली में नवाचार और पर्यावरण सरोकारों पर विशेष चर्चा
Ashwani Kumar Sinha
Sun, May 25, 2025
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, भोपाल महानगर की बैठक संपन्न – कार्यशैली में नवाचार और पर्यावरण सरोकारों पर विशेष चर्चा
भोपाल। दिनांक 26 मई 2025 को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, भोपाल महानगर की बैठक 74 बंग्लो स्थित डी-26 में सफलता पूर्वक संपन्न हुई। आज बैठक की अध्यक्षता मध्य भारत प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष श्री विवेक भटनागर जी ने की। विशिष्ट उपस्थिति में प्रांत उपाध्यक्ष श्री अनिल श्रीवास्तव, संगठन मंत्री श्री राज नारायण भारद्वाज जी , सह सचिव श्रीमती वंदना सैनी, पर्यावरण आयाम प्रमुख श्री आशीष तिवारी, विधि आयाम प्रमुख श्री हरीश बारी जी एवं सह प्रमुख श्री अनुराग खासकलम जी , सहित महानगर अध्यक्ष श्री सुरेंद्र रघुवंशी, उपाध्यक्ष श्री निलेश श्रीवास्तव, श्री ऋषि पांडे, श्री संतोष खरे जी, श्री विक्रम नायक, श्री राजीव कृपलानी, श्री अश्वनी कुमार सिन्हा जी सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य विषय "परिचय सम्मेलन – एक दूसरे को जानें, साथ मिलकर काम करें" रहा, जिसमें उपस्थित सदस्यों के मध्य आपसी समन्वय और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया गया। भोपाल महानगर की कार्यशैली में नवाचार एवं नई रणनीतियों को अपनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
विशेष रूप से आगामी 5 जून – विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण विषयक गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही संगठन के कार्यों में पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता बढ़ाने हेतु कुछ महत्वपूर्ण विषय जिनमें निम्न बिंदु प्रमुख रहे:
1. महानगर एवं प्रांत स्तर के भोपाल निवासी पदाधिकारियों के बीच नियमित सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
2. ग्राहक पंचायत के कार्यों की उपलब्धियों को कहानी स्वरूप में दस्तावेजित किया जाएगा जिससे दूसरों को प्रेरणा मिले।
3. प्रांत कार्यालय पर संपर्क नंबर बोर्ड पर प्रदर्शित कर आम जन को सुविधा दी जाएगी।
4. कार्यालय में बिना पूर्व सूचना के किसी उच्च अधिकारी, मंत्री अथवा विशिष्ट व्यक्ति से मिलने की अनुमति नहीं होगी – सभी कार्य प्रोटोकॉल के तहत ही संचालित होंगे।
5. किसी भी कार्यवाही की पूर्व सूचना महान
गर कार्यालय या प्रांत कार्यालय को अनिवार्य रूप से दी जाएगी।
बैठक में संगठन को अधिक सक्रिय, प्रभावशाली एवं जनहितैषी बनाने के लिए व्यापक सुझाव एवं प्रस्तावों पर विचार किया गया। समापन पर संगठन की ओर से सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त निलेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
विज्ञापन