BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

शनिवार और रविवार को मल्टीप्लेक्स में सामान्य टिकट दरों को बढ़ाकर : प्रांत संगठन मंत्री श्री लोकेन्द्र मिश्रा की अध्यक्षता में ग्राहक पंचायत भोपाल महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक

Ashwani Kumar Sinha

Thu, Aug 7, 2025

भोपाल में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक संपन्न — फार्मेसी काउंसिल और मल्टीप्लेक्स टिकट दरों पर गंभीर चर्चा

भोपाल, 7 अगस्त 2025अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत कार्यालय, 74 बंगले भोपाल में आज सायं 5:00 बजे प्रांत संगठन मंत्री श्री लोकेन्द्र मिश्रा की अध्यक्षता में ग्राहक पंचायत भोपाल महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपभोक्ताओं से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक का मुख्य बिंदु फार्मेसी काउंसिल द्वारा प्रदेशभर की दवा दुकानों को दवाओं पर छूट देने से रोकने संबंधी आदेश रहा। ग्राहक पंचायत महानगर द्वारा इस आदेश की तत्काल वापसी की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया है। संगठन ने इसे उपभोक्ता हितों के विरुद्ध बताते हुए तीव्र प्रतिक्रिया दी और महानगर टीम द्वारा इस दिशा में किए गए कार्य की सराहना की गई।

इसके अतिरिक्त बैठक में प्रदेश के मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉलों में शनिवार और रविवार को सामान्य टिकट दरों को बढ़ाकर ₹400–₹500 किए जाने की प्रवृत्ति पर भी चिंता जताई गई। महानगर द्वारा मध्यप्रदेश वाणिज्य कर विभाग एवं गृह विभाग के प्रमुख सचिवों को ज्ञापन सौंपकर सप्ताह के सभी दिनों में एक समान टिकट दर लागू करने की मांग की गई है। संगठन ने कहा कि कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में यह व्यवस्था पहले से लागू है, और यदि मध्यप्रदेश सरकार शीघ्र कार्यवाही नहीं करती तो इस मामले में उच्च न्यायालय में जनहित याचिका (PIL) दायर की जाएगी।

बैठक में भोपाल महानगर अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र रघुवंशी, उपाध्यक्ष श्री नीलेश श्रीवास्तव एवं विधि आयाम प्रमुख अधिवक्ता श्री अश्वनी कुमार सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के अंत में महानगर टीम को आगामी अभियानों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश एवं सुझाव भी प्रदान किए गए।


विज्ञापन

जरूरी खबरें