BREAKING NEWS

मातृभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

कोरबा जिले में “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान का शुभारंभ : बच्चों को नशे से बचाने हेतु जिला स्तर पर संयुक्त कार्रवाई प्रारंभ

Ashwani Kumar Sinha

Mon, Apr 21, 2025


कोरबा जिले में “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान का शुभारंभ
बच्चों को नशे से बचाने हेतु जिला स्तर पर संयुक्त कार्रवाई प्रारंभ

कोरबा, 17 अप्रैल 2025 – बच्चों में ड्रग्स और अन्य स्वापक औषधियों के बढ़ते दुरुपयोग को रोकने और पुनर्वास सुनिश्चित करने हेतु भारत सरकार के राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और राज्य शासन के निर्देशानुसार कोरबा जिले में "एक युद्ध नशे के विरुद्ध" अभियान की शुरुआत की गई है।

कलेक्टर कोरबा के मार्गदर्शन में, दिनांक 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य बच्चों को नशे की गिरफ्त में आने से रोकना, अवैध तस्करी पर नियंत्रण और आवश्यकता अनुसार बच्चों का पुनर्वास सुनिश्चित करना है।

यह अभियान किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 और नियम 2016 के अंतर्गत देखरेख, संरक्षण, उपचार और पुनर्वास के व्यापक उद्देश्य को लेकर चलाया जा रहा है।

संयुक्त प्रयास में सम्मिलित विभाग:

  • पुलिस विभाग

  • नियंत्रक खाद्य एवं औषधीय प्रशासन

  • आबकारी विभाग

  • जिला बाल संरक्षण इकाई

  • महिला एवं बाल विकास विभाग

  • अन्य संबंधित विभाग

जिले में गठित संयुक्त दल इस अवधि में सक्रिय रूप से कार्यरत रहेगा, और अभियान उपरांत भी बच्चों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर कार्रवाई करता रहेगा।

अभियान के दौरान यदि किसी बालक को विपरीत परिस्थिति में पाया जाता है, तो उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, कोरबा ने जिले के सभी प्रतिष्ठानों, दुकानदारों, नागरिकों, समाजसेवियों और सेवा प्रदाताओं से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें। उनका सहयोग बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास और नशे से बचाव में निर्णायक सिद्ध हो सकता है।


विज्ञापन

जरूरी खबरें