BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

मिलावट पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। : दीपावली पर मिलावटखोरी के विरुद्ध सघन कार्रवाई — भोपाल में मावा व मिठाइयों के नमूने जप्त

Ashwani Kumar Sinha

Thu, Oct 16, 2025

दीपावली पर मिलावटखोरी के विरुद्ध सघन कार्रवाई — भोपाल में मावा व मिठाइयों के नमूने जप्त

भोपाल, 16 अक्टूबर 2025।
दीपावली त्योहार को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन अभियान चलाया जा रहा है। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर सभी जिलों में जांच अभियान जारी है।

भोपाल जिले में कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने आज शहर के विभिन्न स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को ढंककर रखने एवं शुद्ध सामग्री के उपयोग के लिए निर्देशित किया गया।

जिला खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संयुक्त टीम ने जुमेराती क्षेत्र स्थित देवेंद्र मावा भंडार से मावा के नमूने लिए और दो क्विंटल मावा जप्त किया। वहीं इतवारा स्थित सावंरिया स्वीट्स से मावा, मावा बर्फी और पनीर के नमूने, तथा कुंदन नमकीन से लोंग सेव, बेसन और तेल के नमूने संग्रहित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए।

इसके अतिरिक्त चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला (Mobile Food Testing Lab) द्वारा 10 नंबर मार्केट और 6 नंबर मार्केट से मावा, पनीर, बेसन लड्डू, चांदी का वर्क एवं खाद्य रंगों के नमूने मौके पर ही जांचे गए।

निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पंकज श्रीवास्तव, श्री अरूणेश कुमार पटेल, श्री भोजराज धाकड़, श्रीमती साधना सक्सेना, श्रीमती पूजा शाक्या, श्रीमती वर्षा व्यास, श्री जे.पी. लववंशी तथा एम.एफ.टी.एल. केमिस्ट श्री अभिषेक तिवारी शामिल रहे।

अभियान का उद्देश्य दीपावली पर्व के दौरान आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की सुरक्षित उपलब्धता सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मिलावट पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें