पर्यावरण के प्रति सजगता और सक्रिय भागीदारी की भावना : विश्व पर्यावरण दिवस पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश द्वारा पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायी पहल
Ashwani Kumar Sinha
Thu, Jun 5, 2025
विश्व पर्यावरण दिवस पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश द्वारा पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायी पहल
भोपाल, 5 जून 2025 – मध्यप्रदेश राज्य मूल्य निगरानी और संसाधन इकाई, खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं जनसामान्य में संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर संयुक्त नियंत्रक श्रीमति माया अवस्थी, उप औषधि नियंत्रक श्री शोभित, अभिहित अधिकारी श्री देवेन्द्र वर्मा, तथा विभाग के समस्त औषधि निरीक्षक एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने पर्यावरणीय जिम्मेदारी को साझा करते हुए इस अभियान को सफल बनाया।
कार्यक्रम का संचालन राज्य मूल्य निगरानी एवं संसाधन इकाई की समन्वयक डॉ. प्रीति तागड़े द्वारा किया गया। उन्होंने “एक वृक्ष माँ के नाम – अभियान 2025” के अंतर्गत विभागीय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधरोपण सहित विविध गतिविधियाँ संपन्न कराईं। इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण के प्रति भावनात्मक जुड़ाव एवं व्यक्तिगत जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम ने न केवल विभागीय अधिकारियों को प्रेरित किया, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति सजगता और सक्रिय भागीदारी की भावना
को भी मजबूती प्रदान की।
विज्ञापन