BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

आईआरसीटीसी के कैफे में भी खामियां मिलीं। : भोपाल स्टेशन पर रेलवे सलाहकार समिति का निरीक्षण : शाकाहारी किचन में अंडा मिला, गंदगी और मनमानी कीमतों पर रेल नीर की

Ashwani Kumar Sinha

Tue, Nov 4, 2025

भोपाल स्टेशन पर रेलवे सलाहकार समिति का निरीक्षण : शाकाहारी किचन में अंडा मिला, गंदगी और मनमानी कीमतों पर रेल नीर की बिक्री उजागर

भोपाल। रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्यों ने मंगलवार शाम भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 का करीब तीन घंटे तक विस्तृत निरीक्षण किया। शाम 4 बजे शुरू हुआ यह निरीक्षण 7 बजे तक चला। इस टीम में जोनल एवं मंडल स्तर के सदस्य शामिल रहे।

समिति सदस्य निलेश श्रीवास्तव के अनुसार निरीक्षण में दर्जनों कमियां सामने आईं हैं। निरीक्षण रिपोर्ट जल्द ही मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी को सौंपी जाएगी और एक कॉपी पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को भी भेजी जाएगी।

सबसे पहले टीम ने वेटिंग एरिया देखा, जहां एसी और नॉन-एसी वेटिंग रूम में टीवी/एलईडी उपलब्ध नहीं मिले, जबकि रेलवे नियम के अनुसार वेटिंग एरिया में टीवी होना अनिवार्य है।

इसके बाद निरीक्षण शौचालयों तक पहुंचा। कई शौचालय गंदे मिले, कुछ में कुंडियां ही नहीं थीं, महिलाओं को असुविधा की स्थिति देखी गई। कहीं-कहीं शौचालय को गोदाम की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था और कुछ स्थानों पर इसके लिए शुल्क भी वसूला जा रहा था। पानी वेंडिंग मशीन बंद पाई गईं।

आईआरसीटीसी के कैफे में भी खामियां मिलीं। जिस किचन को केवल शाकाहारी बताया गया था, उसी में अंडे रखे मिले। साफ-सफाई के मानकों का पालन कमजोर पाया गया। किचन में बासी व ठंडी पूरियां रखी हुई मिलीं, लेकिन कैफे प्रबंधक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। प्लेटफार्म पर अन्य फूड स्टॉलों में भी भोजन की गुणवत्ता कमजोर और बासी भोजन बिकते देखने को मिले। साथ ही अधिकृत रेल नीर पानी की बोतलें भी तय दर से अधिक मूल्य पर बेची जा रही थीं।

निरीक्षण दल को प्लेटफार्म और सीढ़ियों पर गंदगी, पान के थूक के निशान, वॉटर कूलर के पास बर्तन धोते यात्री इत्यादि भी मिले जो स्वच्छता प्रबंधन की गंभीर कमी को दर्शाता है। टिकट काउंटर और ओपन लाउंज में बैठने की उचित व्यवस्था भी नदारद रही। कई स्थानों पर सीलिंग टपकते पाए जाने की शिकायतें भी नोट की गईं।

समिति ने कहा कि भोपाल जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन पर इस तरह की कमियां चिंताजनक हैं और इन पर तुरंत कार्रवाई अपेक्षित है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें