स्वदेशी आंदोलन देश को नई ऊर्जा और दिशा देने वाला कदम : देशभक्ति और आत्मनिर्भरता की मिसाल बना भोपाल का स्वदेशी मेले का अखिल भारतीय समागम
Ashwani Kumar Sinha
Sun, May 11, 2025
देशभक्ति और आत्मनिर्भरता की मिसाल बना भोपाल का स्वदेशी मेले का अखिल भारतीय समागम
11 मई — आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त करते हुए आज भोपाल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, शारदा विहार में स्वदेशी मेले का अखिल भारतीय समागम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर देशभर में 15 प्रांतों के स्वदेशी मेलों से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। और ईश्वर अपने अपने प्रांत व क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी मेला लगाने का संकल्प लिया
कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक माननीय कश्मीरी लाल जी, सह-संगठक माननीय सतीश कुमार जी, मेले के अखिल भारतीय प्रमुख श्री सचिंद्र बरियार जी, सह प्रमुख श्री साकेत राठौड़ जी तथा स्वर्णिम भारत वर्ष से श्री सतीश चावला जी सहित अन्य केंद्रीय, क्षेत्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समागम में स्वदेशी विचारधारा को जन-जन तक
पहुँचाने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और विदेशी निर्भरता से मुक्ति के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने आत्मनिर्भरता को राष्ट्र निर्माण का मूल मंत्र बताते हुए युवाओं से स्वदेशी को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
यह समागम न केवल सांस्कृतिक एकता और राष्ट्र प्रेम का प्रतीक बना, बल्कि स्वदेशी आंदोलन को नई ऊर्जा और दिशा देने वाला कदम भी सिद्ध हुआ।
विज्ञापन