उन योगदानकर्ताओं को सम्मानित करना जो प्रायः दृश्य से ओझल हो जाते हैं : भोपाल में जनजागृति महिला मंडल द्वारा नगर निगम सफाई कर्मियों का सम्मान
Ashwani Kumar Sinha
Thu, May 15, 2025
भोपाल में जनजागृति महिला मंडल द्वारा नगर निगम सफाई कर्मियों का सम्मान
भोपाल, कोटरा सुल्तानाबाद | 14 मई – जनजागृति महिला मंडल द्वारा आज शासकीय आवास परिसर, कोटरा सुल्तानाबाद में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समाज के आधार स्तंभ सफाई कर्मियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए महिला मंडल की सदस्यों ने पुष्पमाला, श्रीफल व अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
समारोह में गीता रघुवंशी, नीरा गुप्ता, शीला बोदनिया और निशा उपाध्याय की विशेष सहभागिता रही। वक्ताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारी केवल परिसर ही नहीं, बल्कि समाज की गरिमा को स्वच्छ रखते हैं। इस अवसर पर स्वच्छता, सम्मान और सामूहिक सहभागिता के महत्व पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उन योगदानकर्ताओं को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करना था, जो प्रायः दृश्य से ओझल रह जाते हैं,
परंतु उनके योगदान के बिना जीवन असुविधाजनक हो जाता है।
विज्ञापन