मांस विक्रय पर अस्थायी रोक लगाने की मांग की है। : नवरात्रि में मांस-मटन की दुकानों के विरोध में हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन
Ashwani Kumar Sinha
Sat, Mar 29, 2025
नवरात्रि में मांस-मटन की दुकानों के विरोध में हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन
भोपाल। हिंदू नववर्ष और नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों ने मंदिरों के आसपास संचालित मांस एवं मटन की दुकानों का विरोध किया। इसके तहत संगठनों ने टीटी नगर एसडीएम श्रीमती अर्चना शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि नवरात्रि के दौरान इन दुकानों को बंद रखा जाए।
हिंदू संगठनों का कहना है कि नवरात्रि के नौ दिन सनातन परंपरा में देवी उपासना के लिए विशेष माने जाते हैं, ऐसे में मंदिरों के पास मांस-मटन की दुकानें खुली रहने से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। संगठनों ने प्रशासन से मांस विक्रय पर अस्थायी रोक लगाने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वालों में परिवर्तन समिति से निलेश कुमार श्रीवास्तव, भारतीय जनता युवा मोर्चा से नितिन परिहार, संस्कृति बचाओ मंच से चंद्रशेखर तिवारी, सोनू पालीवाल, रोमी साहू, विकास गौतम, ऋषि पांडे सहित अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे।
संगठनों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रशासन ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए उचित निर्णय का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन