My Health is My Responsibility” पर : चाणक्य’ की दृष्टि से स्वास्थ्य और संस्कृति – आरोग्य भारती भोपाल व्याख्यानमाला का 11वां वार्षिकोत्सव
Ashwani Kumar Sinha
Tue, Sep 9, 2025
‘चाणक्य’ की दृष्टि से स्वास्थ्य और संस्कृति – आरोग्य भारती भोपाल व्याख्यानमाला का 11वां वार्षिकोत्सव
भोपाल, 10 सितम्बर 2025।
आरोग्य भारती भोपाल महानगर द्वारा समाज में स्वास्थ्य-जागरूकता के लिए संचालित “My Health is My Responsibility” पर
आधारित मासिक स्वास्थ्य व्याख्यानमाला के 11वें वार्षिकोत्सव का आयोजन आगामी बुधवार, 10 सितम्बर 2025 को सायं 4:30 बजे अंजनी सभागार, रवीन्द्र भवन, पॉलिटेकनिक चौराहा, भोपाल में किया जाएगा।
इस अवसर पर देश के प्रख्यात चिंतक, साहित्यकार एवं फिल्म निर्देशक डॉ. चन्द्रप्रकाश द्विवेदी, जिन्होंने ऐतिहासिक धारावाहिक “चाणक्य” में चाणक्य की भूमिका निभाई थी, मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे “भारतीय सांस्कृतिक अवधारणा में स्वास्थ्य चिंतन एवं वर्तमान सन्दर्भों में प्रासंगिकता” विषय पर अपना उद्बोधन देंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य श्रीमद् जगद्गुरु सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य जी महाराज करेंगे।
मुख्य अतिथि होंगे श्री स्वांत रंजन जी (अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख, केंद्र लखनऊ) और सारस्वत अतिथि के रूप में डॉ. अशोक कुमार वाष्र्णेय (राष्ट्रीय संगठन सचिव, आरोग्य भारती) शामिल होंगे।
आरोग्य भारती ने सभी स्वास्थ्य-जागरूक नागरिकों, चिकित्सकों, विद्यार्थियों, मीडिया प्रतिनिधियों और सेवाभावी कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन