सुफियान आदिल बने “सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी : भोपाल सागर पब्लिक स्कूल, द्वारका धाम में इंटर स्कूल रोल बॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन
Ashwani Kumar Sinha
Wed, Oct 15, 2025
सागर पब्लिक स्कूल, द्वारका धाम में इंटर स्कूल रोल बॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन
भोपाल, 14 अक्टूबर। सागर पब्लिक स्कूल, द्वारका धाम में दो दिवसीय इंटर स्कूल रोल बॉल टूर्नामेंट का शानदार आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 10 टीमों और बालिका वर्ग की 6 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट 13 और 14 अक्टूबर को संपन्न हुआ।
बालक वर्ग के परिणाम
प्रथम स्थान – सागर पब्लिक स्कूल, साकेत नगर
द्वितीय स्थान – होली फैमिली कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल
तृतीय स्थान – सागर पब्लिक स्कूल, द्वारका धाम
बालिका वर्ग के परिणाम
प्रथम स्थान – संस्कार वैली स्कूल
द्वितीय स्थान – सागर पब्लिक स्कूल, गांधी नगर
तृतीय स्थान – सागर पब्लिक स्कूल, द्वारका धाम
इस टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सुफियान आदिल ने “सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
(Best Player)” का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाते हुए 26 गोल किए और अपनी टीम होली फैमिली कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल को द्वितीय स्थान तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।
सुफियान आदिल को “रोल बॉल का चेहरा” कहा जाता है। वे अपनी मेहनत, लगन और खेल भावना से युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। अंडर-17 वर्ग में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा और उन्होंने अपनी प्रतिभा से सभी दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीत लिया।
विद्यालय परिवार ने सभी विजेता टीमों को बधाई दी और प्रतिभागी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन समिति ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का विकास करते हैं तथा भविष्य में भी इसी उत्साह से आयोजन जारी रहेगा।
विज्ञापन