BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

विधायक व मंत्री द्वारा सहयोग की घोषणाएं : सेवा भारती बालक छात्रावास (भोपाल) के प्रथम तल का भव्य लोकार्पण समारोह सम्पन्न

Ashwani Kumar Sinha

Fri, May 30, 2025


सेवा भारती बालक छात्रावास (भोपाल) के प्रथम तल का भव्य लोकार्पण समारोह सम्पन्न

भोपाल, सेवा भारती:
सेवा भारती, मध्यभारत द्वारा संचालित सेवा भारती बालक छात्रावास (भोपाल महानगर) के प्रथम तल का भव्य उद्घाटन समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवा, प्रशासन व राजनीति जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा भारती के संयुक्त सचिव श्री विजय जी पुराणिक, मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री चेतन कश्यप, हुजूर विधानसभा के विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, भोपाल उत्सव मेला समिति के सचिव श्री सुनील जैन एवं भोपाल विभाग अध्यक्ष श्री शिवमंगल सिंह ने उद्घाटन समारोह की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम का संचालन आश्रम सचिव श्री मनोज सोनी ने किया।

विधायक व मंत्री द्वारा सहयोग की घोषणाएं

विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान संस्था को ₹5 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की।
वहीं, भोपाल उत्सव मेला समिति ने 1000 स्कूल बैग एवं छतरियों के वितरण की घोषणा की।

कैबिनेट मंत्री श्री चेतन कश्यप ने भरोसा दिलाया कि संस्था की जो भी आवश्यकताएं होंगी, राज्य शासन उनकी पूर्ति हेतु सदैव तत्पर रहेगा।

समर्पित सेवाभाव का उत्सव

इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री श्री सुरेंद्र जी सोलंकी, प्रांत सचिव श्री विमल कुमार त्यागी, प्रांत कोषाध्यक्ष श्री राज नारायण अग्निहोत्री, महिला आयाम संयोजिका श्रीमती तारा विश्वकर्मा, विभाग सचिव श्री प्रद्युम्न गुप्ता, सह सचिव डॉ. राम रघुवंशी एवं श्री अमित जैन, उपाध्यक्ष श्री राजन नायर, आश्रम उपाध्यक्ष श्री मुन्नालाल सिरोठिया सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

श्री मुन्नालाल सिरोठिया ने संस्था को ₹51,000 की सहयोग राशि का चेक भेंट किया।

सामाजिक समर्पण और सहभागिता का सशक्त उदाहरण

कार्यक्रम में लगभग 300 गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही। वातावरण पूरी तरह सेवा, समर्पण और सामाजिक सहयोग की भावना से ओतप्रोत रहा। यह आयोजन न केवल छात्रावास के भौतिक विस्तार का प्रतीक रहा, बल्कि समाज के सहयोग से संस्कार निर्माण की प्रेरक झलक भी प्रस्तुत करता ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें