BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

यह कार्रवाई विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (7 जून) के उपलक्ष्य में : भोपाल में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की छापामार कार्रवाई, पनीर और नमकीन के लिए लिये गए नमूने

Ashwani Kumar Sinha

Fri, Jun 6, 2025


भोपाल में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की छापामार कार्रवाई, पनीर और नमकीन के लिए लिये गए नमूने

भोपाल, 6 जून 2025 – आमजन को शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार आज खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मीनाल भेल स्थित चौपाटी और आसपास के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सभी विक्रेताओं को स्वच्छ परिस्थितियों में गुणवत्तापूर्ण भोजन की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। इस कार्यवाही के तहत रतलामी सेव भण्डार से नमकीन एवं पाल डेयरी से दूध के नमूने जांच हेतु लिये गये।

प्राप्त शिकायत के आधार पर होटल गोल्डन ट्यूलिप (MP नगर जोन-1, R.B.I. के पास) से पनीर का नमूना लिया गया, जिसमें एनालॉग पनीर (कृत्रिम/नकली पनीर) की आशंका व्यक्त की गई थी।

साथ ही, चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला (Mobile Food Testing Lab) के माध्यम से मसाले, तेल, नमक, दही, एवं नमकीन जैसे खाद्य पदार्थों के भी नमूने एकत्र किए गए। इस अवसर पर आमजन को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर जागरूक भी किया गया।

यह कार्रवाई विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (7 जून) के उपलक्ष्य में चल रहे विशेष अभियान के तहत की गई, जो कल भी जारी रहेगी।

सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गये हैं, जिनके जांच परिणामों के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी।


(पंकज श्रीवास्तव)
मुख्यालय खाद्य सुरक्षा अधिकारी
भोपाल


विज्ञापन

जरूरी खबरें