BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

चावल, बेसन और छोले की सब्जी के नमूने जांच के लिए लिए गए। : भोपाल में दो संस्थानों से लिए गए खाद्य नमूने, गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए

Ashwani Kumar Sinha

Wed, Oct 1, 2025

भोपाल में दो संस्थानों से लिए गए खाद्य नमूने, गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए
भोपाल, 1 अक्टूबर 2025

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पदेन उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला भोपाल के निर्देश पर बुधवार को जयप्रकाश चिकित्सालय, तुलसी नगर में मरीजों को प्रदाय किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर की गई शिकायत पर कार्रवाई की गई।

भोजन निर्माण एवं प्रदाय करने वाली फर्म रूपा इंटरप्राइजेज, ब्राईट स्ट्रीट, कोलकाता (प. बंगाल) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तुअर दाल, बेस्ट बिफोर डेट निकल चुकी धनिया पाउडर, ज्वार तथा बनी हुई गिलकी की सब्जी के नमूने संग्रहित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल जांच हेतु भेजे गए।

निरीक्षण के समय फर्म के अधिकृत व्यक्ति से फर्म संचालन से संबंधित वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, परंतु दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा नियम 2011 के प्रावधानों के उल्लंघन पाए जाने पर संस्था को अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया है।

इसी क्रम में, खाद्य सुरक्षा प्रशासन को प्राप्त एक अन्य शिकायत पर ओरिएंटल कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूट, रायसेन रोड, भोपाल में संचालित कैंटीन 56 रजवाड़ा का भी निरीक्षण किया गया। यहां से चावल, बेसन और छोले की सब्जी के नमूने जांच के लिए लिए गए।

सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन

जरूरी खबरें