मुख्य अतिथि: रेलवे सलाहकार समिति सदस्य निलेश श्रीवास्तव : ज्ञानदीप चिकित्सा एवं शिक्षा समिति द्वारा भोजन वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
Ashwani Kumar Sinha
Wed, Jul 9, 2025
ज्ञानदीप चिकित्सा एवं शिक्षा समिति द्वारा भोजन वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
मुख्य अतिथि: रेलवे सलाहकार समिति सदस्य निलेश श्रीवास्तव
ज्ञानदीप चिकित्सा एवं शिक्षा समिति द्वारा न्यू मार्केट स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में सेवा भावना से ओतप्रोत भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन संस्था के संस्थापक एवं मार्गदर्शक श्री भगवान दास मित्तल के जन्मदिवस के पावन अवसर पर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भारतीय रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य श्री निलेश श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि "समाज में आज भी ऐसा वर्ग है जिसे दो समय की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता को जन्म देते हैं। सही मायनों में मानव सेवा ही माधव सेवा है।"
कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं स्थानीय व्यापारी बंधुओं की सहभागिता सराहनीय रही। भोजन के पैकेट बनाकर ज़रूरतमंद लोगों में वितरित किए गए, जिससे अनेक जरूरतमंदों को लाभ पहुंचा।
समिति ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवाभावी कार्यों को नियमित रूप से करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्द्र, सेवा और समाज कल्याण की मिसाल बनकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन