आज की बहनें, राष्ट्र की रक्षक और भविष्य की निर्माता हैं। : दुर्गावाहिनी मध्यभारत का सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग भोपाल में प्रारंभ
Ashwani Kumar Sinha
Mon, May 5, 2025
दुर्गावाहिनी मध्यभारत का सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग भोपाल में प्रारंभ
भोपाल, 5 मई 2025
विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा दुर्गावाहिनी द्वारा आयोजित मध्यभारत प्रांत का सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग भोपाल के शारदा विहार, केरवा डेम रोड पर भव्य रूप से प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण वर्ग 2 मई से 9 मई 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रांत के 32 जिलों की युवतियों की उत्साही सहभागिता रही।
प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य युवतियों में स्वावलंबन, आत्मरक्षा, मानसिक एवं शारीरिक बल का विकास करना है। उद्घाटन अवसर पर दुर्गावाहिनी की केंद्रीय सह संयोजिका श्रीमति पिंकी दीदी विशेष रूप से मार्गदर्शन हेतु उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा, “नारी सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, एक संकल्प है। आज की बहनें, राष्ट्र की रक्षक और भविष्य की निर्माता हैं।”
इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष श्री नवल जी भदौरिया, प्रांत मंत्री श्री राजेश जैन, प्रांत संगठन मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह जी, प्रांत सह मंत्री श्री जितेन्द्र सिंह, प्रांत सह संयोजिका श्रीमति भावना गौर, और श्रीमति रचना चौहान सहित अनेक प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान युवतियों को आत्मरक्षा, योग, मानसिक अनुशासन, शारीरिक व्यायाम, और देशभक्ति आधारित प्रेरक सत्रों का अभ्यास कराया जा रहा है। वर्ग में भाग ले रही युवतियाँ पूर्ण अनुशासन और उत्साह के साथ अपने प्रशिक्षण में रत हैं।
विज्ञापन