बहनों को आत्मरक्षा के विविध कौशलों का प्रशिक्षण दिया : दुर्गा वाहिनी के सूर्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन, बहनों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए
Ashwani Kumar Sinha
Thu, May 8, 2025
दुर्गा वाहिनी के सूर्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन, बहनों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए
भोपाल।
विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई दुर्गा वाहिनी द्वारा शारदा विहार आवासीय परिसर में आयोजित सूर्य प्रशिक्षण वर्ग का आज समापन हुआ। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में बहनों को आत्मरक्षा के विविध कौशलों का प्रशिक्षण दिया
गया, जिनमें दंड, नियुद्ध, तलवार संचालन, योग और बड़े खेल जैसे शारीरिक अभ्यास प्रमुख रहे।
समापन अवसर पर साध्वी रंजना दीदी ने आशीर्वचन देते हुए बहनों को आत्मबल, संस्कार और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा दी। डॉ. वंदना गांधी ने 'राष्ट्रीय जागरण में मातृशक्ति की भूमिका' विषय पर विचार रखे।
वर्ग का प्रतिवेदन प्रांत संयोजिका भावना सिंह ने प्रस्तुत किया, संचालन रचना चौहान द्वारा तथा आभार प्रदर्शन दीपा जी ने किया।
इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष के. शर्मा, प्रांत उपाध्याय नवल जी तथा प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति को जागृत कर उन्हें आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता के लिए तैयार करना था।
विज्ञापन