BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

हिंदू समाज की रक्षा के लिए संवैधानिक दायरे में रहते हुए संघर्ष : दुर्गा वाहिनी की मांग— भोपाल में लव जिहाद के मामलों की हो निष्पक्ष जांच, दोषियों को मिले फांसी की सज़ा

Ashwani Kumar Sinha

Tue, Apr 29, 2025


दुर्गा वाहिनी की मांग— भोपाल में लव जिहाद के मामलों की हो निष्पक्ष जांच, दोषियों को मिले फांसी की सज़ा

भोपाल, 28 अप्रैल।
दुर्गा वाहिनी मध्यभारत प्रांत ने राजधानी भोपाल के टीआईटी कॉलेज, बैरागढ़ क्षेत्र में सामने आए तथाकथित "लव जिहाद" से जुड़े मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन की प्रांत सह संयोजक भावना सिंह ने बयान जारी कर कहा कि कुछ जिहादी मानसिकता के युवकों ने हिंदू बहनों के साथ छलपूर्वक संबंध बनाकर न केवल उनका धर्मांतरण कराया, बल्कि उनके आत्म-सम्मान और पारिवारिक मूल्यों को भी आघात पहुँचाया है।

भावना सिंह ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं के पीछे न केवल स्थानीय तत्व, बल्कि संगठित गिरोह भी सक्रिय हैं जो भोले-भाले परिवारों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने सरकार से माँग की कि ऐसे मामलों की गंभीरता से जांच कर दोषियों को फांसी जैसी कठोरतम सजा दी जाए, जिससे समाज में एक मजबूत संदेश जाए।

“यह केवल एक लड़की या एक परिवार का मामला नहीं है, यह हमारी संस्कृति, आस्था और अस्तित्व पर सुनियोजित हमला है,” — भावना सिंह, दुर्गा वाहिनी।

उन्होंने यह भी कहा कि दुर्गा वाहिनी समाज में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न स्तरों पर अभियान चलाएगी, ताकि बहनों-बेटियों को सतर्क किया जा सके और ऐसे छल-प्रपंच से बचाया जा सके। साथ ही, उन्होंने प्रशासन से यह भी माँग की कि ऐसे मामलों को दबाने या संरक्षण देने वाले पुलिस और राजनीतिक तत्वों की भी जांच हो।

दुर्गा वाहिनी का आह्वान:

  • सभी लव जिहाद मामलों की निष्पक्ष व न्यायिक जांच हो

  • दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी की सजा दी जाए

  • पीड़ित बहनों को न्यायिक सुरक्षा और पुनर्वास की व्यवस्था हो

  • समाज में ऐसे तत्वों के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए

दुर्गा वाहिनी का कहना है कि वे हिंदू समाज की रक्षा के लिए संवैधानिक दायरे में रहते हुए हर स्तर पर संघर्ष करेंगी, और इसके लिए जन जागरण, महिला सुरक्षा अभियान और प्रशासन से सतत संवाद का मार्ग अपनाया जाएगा।


विज्ञापन

जरूरी खबरें