साहित्यप्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थिति का आग्रह : डॉ. मनमोहन वैद्य की पुस्तक ‘हम और यह विश्व’ का लोकार्पण आज
Ashwani Kumar Sinha
Thu, Nov 20, 2025
डॉ. मनमोहन वैद्य की पुस्तक ‘हम और यह विश्व’ का लोकार्पण आज
भोपाल | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनमोहन वैद्य द्वारा लिखित नई पुस्तक ‘हम और यह विश्व’ का लोकार्पण आज 21 नवम्बर 2025 को भोपाल के रविन्द्र भवन में किया जाएगा। यह कृति सामाजिक, राष्ट्रीय और आर्थिक मुद्दों पर भारतीय दृष्टिकोण को सरल और स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करती है।
कार्यक्रम का प्रारंभ सायं 4:30 बजे चाय सत्र से होगा, जिसके उपरांत 5 बजे से मुख्य समारोह शुरू होगा।
समारोह में पूज्य श्री रीतेश्वर जी महाराज (पीठाधीश्वर, श्री आनंदम धाम आश्रम, वृंदावन-मथुरा) आशीर्वचन देंगे।
मुख्य वक्ता के रूप में देश के पूर्व उप-राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विष्णु त्रिपाठी, समूह संपादक दैनिक जागरण, उपस्थित रहेंगे।
सुरुचि प्रकाशन के अध्यक्ष राजीव तुली और प्रबंध न्यासी रजनीश जिंदल के अनुसार यह पुस्तक भारतीय समाज, मूल्यों, नीतियों और राष्ट्रीय चेतना पर गहन विचार प्रस्तुत करती है और वर्तमान परिदृश्य में इस तरह के साहित्य की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
लोकार्पण समारोह में शहर के अनेक बुद्धिजीवियों, लेखकों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पुस्तक प्रेमियों के सम्मिलित होने की संभावना है।
सुरुचि प्रकाशन ने साहित्यप्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थिति का आग्रह किया है।
विज्ञापन