BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

भोपाल द्वारा हर वर्ष स्काउटिंग के क्षेत्र में कई उपलब्धियाँ अर्जित : भोपाल में स्काउट-गाइड की जिला कार्यकारिणी की बैठक 22 मई को आयोजित

Ashwani Kumar Sinha

Wed, May 21, 2025


भोपाल में स्काउट-गाइड की जिला कार्यकारिणी की बैठक 22 मई को आयोजित
– नई योजनाओं व उपलब्धियों पर होगा मंथन, जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक

भोपाल। भारत स्काउट एवं गाइड, जिला संघ भोपाल की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 22 मई 2025, गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे शासकीय उ.म.विद्यालय, राजाभोज उमावि, 1100 क्वार्टर, भोपाल में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला मुख्य आयुक्त एवं पदेन जिला शिक्षा अधिकारी करेंगे।

यह बैठक कार्यालय पत्र क्रमांक जि.मु./पदाधि./स्का.गा./बैठक 25-26/4582-83 दिनांक 07.05.2025 के अनुक्रम में बुलाई गई है। बैठक में स्काउट-गाइड की योजनाओं, उपलब्धियों और आगामी कार्यक्रमों पर विचार किया जाएगा।

बैठक में नई दिल्ली द्वारा जारी "रूल्स बुक" के चैप्टर 05 की कंडिका 121 के अनुसार कार्यकारिणी पदाधिकारी, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं जिला मुख्य आयुक्त द्वारा नामित सदस्य भाग लेंगे।

बैठक का मुख्य एजेंडा इस प्रकार रहेगा:

  1. पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन की पुष्टि।

  2. सत्र 2025-26 का वार्षिक कार्यक्रम व योजना का अनुमोदन।

  3. विगत तीन वर्षों (2022-25) के वास्तविक आय-व्यय का अनुमोदन।

  4. कार्यालयीन प्रस्तावों पर विचार।

  5. सदस्यों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा।

  6. अन्य विषय – अध्यक्ष की अनुमति से।

  7. अध्यक्षीय उद्बोधन एवं आभार प्रदर्शन।

जनहित में अपील:
यदि किसी सदस्य के पास बैठक हेतु कोई महत्वपूर्ण प्रस्ताव है, तो वह 19 मई 2025 से पूर्व कार्यालय समय में ईमेल के माध्यम से (bsgjsbhopal@gmail.com) अथवा व्यक्तिगत रूप से स्काउट कक्ष में जमा कर सकता है। विलंब से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा।

भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ, भोपाल द्वारा हर वर्ष स्काउटिंग के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की जाती हैं। संगठन की सक्रियता से न केवल विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, बल्कि वे समाज सेवा की प्रेरणा भी पाते हैं।

इस बैठक से आने वाले वर्ष के लिए योजनाओं को नया मार्गदर्शन मिलने की आशा की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें