गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय : भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ भोपाल की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न
Ashwani Kumar Sinha
Fri, May 23, 2025
भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ भोपाल की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न
स्काउट-गाइड गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
भोपाल, 22 मई 2025 – भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ भोपाल की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज शासकीय राजाभोज उच्च माध्यमिक विद्यालय, 1100 क्वार्टर्स, भोपाल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पदेन जिला मुख्य आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री एन.के. अहिरवार ने की।
बैठक में पूर्व कार्यकारिणी बैठक के अनुमोदन, विगत चार वर्षों (2022-2025) के अंकेक्षित आय-व्यय लेखा की प्रस्तुति तथा वर्ष 2025-26 के वार्षिक बजट एवं कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। स्काउट गाइड की जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता की सराहना करते हुए आगामी गतिविधियों को और अधिक प्रभावशाली बनाने पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षण केंद्र के लिए नए स्थल का चयन, भूतपूर्व राष्ट्रपति स्काउट/गाइड, रोवर/रेंजर एवं मानसेवी स्काउटर/गाइडर को विशेष अवसरों पर सेवा हेतु मानदेय व्यवस्था, और कार्यालयीन प्रस्तावों के तहत विभिन्न गतिविधियों के लिए बजट स्वीकृति जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
द्वारा निर्णय लिया गया कि आगामी शैक्षणिक सत्र में जिले के समस्त विद्यालयों में स्काउट-गाइड गतिविधियों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन हेतु बेसिक प्रशिक्षण शिविर में अनिवार्य सहभागिता के निर्देश जारी किए जाएंगे।
बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे –
श्री कैलाश मिश्रा (जिला कमिश्नर स्काउट),
श्री राधारमन अग्रवाल (जिला कमिश्नर रोवर),
श्री शैलेन्द्र सिंह राजपूत (मुख्यालय कमिश्नर स्काउट),
श्री महेन्द्र कुमार दवे (मुख्यालय कमिश्नर रोवर),
श्रीमती भगवती शर्मा (राज्य आयुक्त गाइड),
श्री विक्रम सिंह, श्रीमती अमृत कौर,
श्री संदीप सिंह (जिला सचिव),
श्री संजू मेवाड़े (जिला संगठन आयुक्त),
श्री गुलाब सिंह (कोषाध्यक्ष),
श्रीमती बबीता तोमर (संयुक्त सचिव),
श्री मनीष मानकर, श्री उमेश श्रीवास्तव, श्री प्रवीण पुरोहित, श्री अनिल दास, श्रीमती सुनीता भैसारे, श्रीमती प्रतिभा जैन, श्रीमती रेखा यादव, श्री प्रतीक रघुवंशी, श्री अंकित गजरे, श्री पंकज कटारे, श्री ऋषि बौरासी, श्रीमती मीनू अहमद सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण।
जिला कार्यकारिणी बैठक के निर्णयों से स्काउट गाइड की गतिविधियों को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन