BREAKING NEWS

भोप29 सितंबर को शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा प्राप्त शिकायतों तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया : शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में गरिमामय गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न

Ashwani Kumar Sinha

Mon, Jan 26, 2026

शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में गरिमामय गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न

भोपाल। शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद, भोपाल में 26 जनवरी 2026 को भारत का 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। प्रातः 8:00 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात प्राध्यापकगण, अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। एनसीसी अधिकारी ले. आराधना धुर्वे के नेतृत्व में कैडेट्स ने अनुशासित मार्च कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

अपने उद्बोधन में प्राचार्य महोदय ने गणतंत्र दिवस को लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक बताते हुए संविधान के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों से राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्य उत्कृष्टता सम्मान से श्रीमती रजनी बरेले एवं श्री अनिल भीमटे को सम्मानित किया गया।

इसके बाद सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। मंच संचालन एनसीसी कैडेट पलक नागर ने किया। देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थितजनों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में संयोजक डॉ. दिव्या सेप्टा ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा मिष्ठान वितरण हुआ।

समारोह में महाविद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता ने राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें