ग्राहक की जागरूकता ही शोषण से बचाएगी : एमएलबी महाविद्यालय भोपाल में ग्राहक जागरण संगोष्ठी संपन्न
Ashwani Kumar Sinha
Sat, Dec 20, 2025
एमएलबी महाविद्यालय भोपाल में ग्राहक जागरण संगोष्ठी संपन्न
ग्राहक की जागरूकता ही शोषण से बचाएगी
भोपाल। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय, भोपाल में ग्राहक जागरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष विवेक भटनागर, विशिष्ट अतिथि पुष्पराज श्रीवास्तव, प्रांत स्वावलंबन आयाम प्रमुख अर्जुन कुशवाह, मुख्य वक्ता दीपकबाबू श्रीवास्तव तथा अध्यक्ष के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अग्रवाल उपस्थित रहे।
प्रांत स्वावलंबन आयाम प्रमुख अर्जुन कुशवाह ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए ग्राहक शिकायत समाधान प्रणाली के बारे में जानकारी दी।
मुख्य वक्ता दीपकबाबू श्रीवास्तव ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का परिचय एवं उसकी गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि संगठन समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ग्राहक के रूप में देखता है, चाहे वह विक्रेता, उत्पादक या सेवा प्रदाता ही क्यों न हो। उन्होंने बताया कि ग्राहक पंचायत उपभोक्ताओं को ग्राहक संरक्षण से जुड़े कानूनों और नीतियों के प्रति जागरूक करती है तथा उन्हें शोषण से बचाने का कार्य करती है। इस अवसर पर उन्होंने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 में प्रदत्त छह उपभोक्ता अधिकारों की भी विस्तार से जानकारी दी।
इसके पश्चात पुष्पराज श्रीवास्तव द्वारा ग्राहक जागरूकता विषय पर क्विज प्रतियोगिता का संचालन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अग्रवाल ने विद्यार्थियों को जागरूक ग्राहक बनने की आवश्यकता पर बल दिया तथा ग्राहक पंचायत द्वारा विद्यार्थियों को दी गई उपयोगी जानकारी के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रोली शुक्ला ने किया।
संगोष्ठी में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनूप श्रीवास्तव, सुमित सैनी, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन ग्राहक जागरूकता के संदेश के साथ
विज्ञापन