BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

ग्राहक अधिकार जागरूकता एवं साइबर अपराध से सुरक्षा समय की मांग : सीएम राइज स्कूल बिलकिसगंज में ग्राहक जागरण सेमिनार संपन्न

Ashwani Kumar Sinha

Sat, Dec 20, 2025

सीएम राइज स्कूल बिलकिसगंज में ग्राहक जागरण सेमिनार संपन्न

ग्राहक अधिकार जागरूकता एवं साइबर अपराध से सुरक्षा समय की मांग

बिलकिसगंज (सीहोर)। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की सीहोर जिला इकाई द्वारा सीएम राइज स्कूल, बिलकिसगंज में ग्राहक जागरण सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को ग्राहक अधिकारों, उपभोक्ता संरक्षण कानूनों और साइबर अपराध से सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांतीय कार्यालय प्रभारी दीपकबाबू श्रीवास्तव (भोपाल) ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की स्थापना, उद्देश्य एवं गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्राहक पंचायत समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ग्राहक के रूप में देखती है, चाहे वह विक्रेता, उत्पादक या सेवा प्रदाता ही क्यों न हो। संगठन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और कानूनों के प्रति जागरूक कर शोषण से बचाना तथा शोषण की स्थिति में प्रतितोष दिलाना है। साथ ही उन्होंने समाज में ग्राहक संगठनों की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला उपभोक्ता आयोग सीहोर की सदस्या सुश्री पूजा खनूजा ने उपभोक्ता अधिकारों की विस्तार से जानकारी देते हुए पीड़ित ग्राहकों को न्याय एवं प्रतितोष प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया।

विशिष्ट अतिथि सीहोर जिला इकाई के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शिवप्रसाद दलोद्रीया ने जिला इकाई द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने उन प्रकरणों का उल्लेख किया, जिनमें संगठन को ग्राहकों को सफलतापूर्वक प्रतितोष दिलाने में सफलता मिली। साथ ही उन्होंने अशुद्ध व मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान, धोखाधड़ी से बचाव तथा साइबर अपराध से सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य पवन शर्मा ने की। उन्होंने उपभोक्ता शिक्षा की व्यावहारिक जीवन में उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए ऐसे कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताया। विधि आयाम जिला प्रमुख अधिवक्ता मानसिंह सेन ने भी उपभोक्ता संरक्षण से जुड़ी व्यवहारिक जानकारी प्रदान की।

सीहोर जिला इकाई के उपाध्यक्ष मनीष राठौर ने संगठन से जुड़ने का आह्वान करते हुए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनूप श्रीवास्तव, जिला सहसचिव जितेंद्र परमार, महिला आयाम जिला प्रमुख श्रीमती उमा पालीवाल, नगर कार्यकारिणी से श्रीमती उर्मिला परमार, पर्यावरण आयाम सह जिला प्रमुख नीरज सिंह राजपूत सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सेमिनार का समापन ग्राहक अधिकारों के प्रति जागरूकता एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संदेश के साथ हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें