फार्मेसी काउंसिल परिसर में कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं, : भोपाल फार्मेसी काउंसिल कार्यालय में विवाद: सुरक्षा गार्ड से मारपीट के बाद युवक ने अधिकारियों पर लगाए उलटे आरोप
Ashwani Kumar Sinha
Fri, Nov 28, 2025
भोपाल फार्मेसी काउंसिल कार्यालय में विवाद: सुरक्षा गार्ड से मारपीट के बाद युवक ने अधिकारियों पर लगाए उलटे आरोप
भोपाल। मध्यप्रदेश रजिस्टर फार्मेसी काउंसिल के भोपाल स्थित कार्यालय में आज एक युवक द्वारा सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया। युवक इंदौर का रहने वाला बताया जा रहा है।
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक किसी कार्य से काउंसिल कार्यालय पहुँचा था, जहाँ उसके और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि युवक ने गार्ड के साथ मारपीट की और गार्ड पर “अधिकार का दुरुपयोग” करने का आरोप लगाता रहा।
जब घटना की सूचना संबंधित कर्मचारियों ने पुलिस को देने का प्रयास किया, तभी युवक कार्यालय परिसर से भागने लगा। कुछ कर्मचारियों व उपस्थित लोगों ने उसे रोककर पुनः कार्यालय परिसर में लाने की कोशिश की, लेकिन युवक जानबूझकर जमीन पर लेट गया और विरोध करने लगा। इस दौरान उसने अपने साथ आए व्यक्तियों को वीडियो बनाने के निर्देश दिए, जिसमें वह यह दावा कर रहा था कि “फार्मेसी काउंसिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उससे मारपीट की है।”
सूत्रों के अनुसार, युवक बाद में थाने पहुँचा और वहाँ भी कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, घटना के समय फार्मेसी काउंसिल परिसर में कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं, जिनकी फुटेज पुलिस ने जाँच के लिए अपने कब्जे में ले ली है। प्रारंभिक अनुमान है कि फुटेज में वास्तविक घटनाक्रम स्पष्ट रूप से दर्ज है, जिसकी पुष्टि पुलिस जांच में होगी।
काउंसिल प्रशासन ने पुलिस को पूरा सहयोग करने और उपलब्ध सभी तकनीकी साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात कही है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है
विज्ञापन