BREAKING NEWS

भोप29 सितंबर को शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा प्राप्त शिकायतों तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

भोपाल में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, सभी को सुधार सूचना जारी : गुरु कृपा फूड एंड कैटर्स में कॉकरोच और एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिली, खाद्य लाइसेंस निलंबन की अनुशंसा; छह खाद्य नमूने जा

Ashwani Kumar Sinha

Wed, Sep 16, 2026

भोपाल में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, सभी को सुधार सूचना जारी

गुरु कृपा फूड एंड कैटर्स में कॉकरोच और एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिली, खाद्य लाइसेंस निलंबन की अनुशंसा; छह खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए

भोपाल, 16 सितंबर 2026। खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग, भोपाल द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्य प्रदेश के निर्देश तथा कलेक्टर भोपाल के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान द सेलेस्टियल पार्क, रंजीत रिजॉर्ट, गुरु कृपा फूड एंड कैटर्स तथा अमानते रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में पाई गई कमियों के आधार पर चारों प्रतिष्ठानों को Improvement Notice (सुधार सूचना) जारी की गई। साथ ही कुल छह खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए।

द सेलेस्टियल पार्क में 20 किलो सड़नयुक्त प्याज नष्ट

भोजपुर रोड स्थित द सेलेस्टियल पार्क में निरीक्षण के दौरान एक एक्सपायरी एरोमेटिक मिक्स सीजनिंग मसाला पाया गया। किचन में खुले डस्टबिन तथा अस्वच्छ कढ़ाइयां भी मिलीं। लगभग 20 किलोग्राम सड़नयुक्त प्याज मौके पर ही नष्ट कराया गया। कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस संबंधी अभिलेख भी उपलब्ध नहीं पाए गए।

विभाग ने संदेहास्पद मूंग दाल और काजू के दो नमूने जांच के लिए लिए।

रंजीत रिजॉर्ट में ड्रेनेज और स्वच्छता संबंधी कमियां

होशंगाबाद रोड स्थित रंजीत रिजॉर्ट के किचन में ड्रेनेज व्यवस्था उचित नहीं पाई गई। बर्तन साफ-सुथरे नहीं थे तथा खुले डस्टबिन रखे मिले। कर्मचारियों के FOSTAC प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र एवं मेडिकल फिटनेस संबंधी अभिलेख भी उपलब्ध नहीं पाए गए। इन कमियों पर प्रतिष्ठान को Improvement Notice जारी किया गया।

गुरु कृपा फूड एंड कैटर्स में कॉकरोच और एक्सपायरी खाद्य सामग्री

बावड़िया कलां स्थित गुरु कृपा फूड एंड कैटर्स में स्वच्छता संबंधी गंभीर कमियां सामने आईं। किचन में खुले और कचरे से भरे डस्टबिन, टूटी टाइल्स तथा खराब ड्रेनेज व्यवस्था पाई गई। निरीक्षण के दौरान कॉकरोच की उपस्थिति के साक्ष्य मिले और चार कॉकरोच किचन क्षेत्र में पाए गए।

इसके अलावा कई खाद्य पदार्थ, जिनमें चाट मसाला, मक्का आटा, मसाले और पास्ता शामिल हैं, एक्सपायरी अवस्था में पाए गए। धुले हुए बर्तन भी गंदगी के बीच रखे मिले। कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस और FOSTAC प्रशिक्षण संबंधी अभिलेख, पेयजल जांच रिपोर्ट तथा पेस्ट कंट्रोल संबंधी अभिलेख भी उपलब्ध नहीं पाए गए।

विभाग ने संदेहास्पद पनीर का एक नमूना जांच के लिए लिया। पाई गई कमियों को देखते हुए Improvement Notice जारी करने के साथ खाद्य लाइसेंस निलंबित किए जाने की अनुशंसा की गई है।

अमानते रेस्टोरेंट में दाल मखनी नष्ट

बावड़िया कलां स्थित अमानते रेस्टोरेंट में सामान्य साफ-सफाई एवं कर्मचारियों की उचित वेशभूषा पाई गई। हालांकि कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस तथा पेस्ट कंट्रोल संबंधी प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं मिले।

फ्रीजर में रखी दाल मखनी में हल्की बदबू पाए जाने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। विभाग ने मूंग दाल, तुवर दाल और आटे के तीन नमूने जांच के लिए लिए तथा प्रतिष्ठान को Improvement Notice जारी किया।

छह खाद्य नमूने जांच के लिए

निरीक्षण के दौरान चारों प्रतिष्ठानों से कुल 06 खाद्य नमूने लिए गए। इनमें द सेलेस्टियल पार्क से 02, गुरु कृपा फूड एंड कैटर्स से 01 तथा अमानते रेस्टोरेंट से 03 नमूने शामिल हैं। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रतिष्ठान संचालकों को किचन की स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, एक्सपायरी खाद्य सामग्री को तत्काल अलग करने, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस एवं प्रशिक्षण संबंधी अभिलेख रखने तथा पेस्ट कंट्रोल एवं अन्य आवश्यक खाद्य सुरक्षा रिकॉर्ड संधारित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें