शिकायत कहां और कैसे करें? : सोना खरीदने से पहले BIS हॉलमार्क की जांच करें, शिकायत के लिए BIS CARE ऐप का उपयोग करें
Ashwani Kumar Sinha
Fri, Mar 21, 2025
सोना खरीदने से पहले BIS हॉलमार्क की जांच करें, शिकायत के लिए BIS CARE ऐप का उपयोग करें
भोपाल, मध्य प्रदेश प्रशासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा आज मिंटो हॉल में राज्य स्तरीय उपभोक्ता अधिकार एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित था जिसमें भारतीय मानक ब्यूरो के भोपाल कार्यालय की अधिकारी आकांक्षा मिश्रा द्वारा यह जानकारी दी गई कि, आप आभूषण खरीदने जा रहे हैं, तो BIS हॉलमार्क की जांच करना न भूलें। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने सोने की शुद्धता की पुष्टि के लिए हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया है। अब ग्राहक BIS CARE मोबाइल ऐप के जरिए किसी भी आभूषण की हॉलमार्किंग की सत्यता जांच सकते हैं और यदि कोई गड़बड़ी मिले तो शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।
कैसे करें हॉलमार्क की जांच?
BIS हॉलमार्क का 6-अंकों वाला अल्फ़ान्यूमेरिक कोड (HUID) देखें।
BIS CARE मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
ऐप में HUID नंबर दर्ज करें और सोने की शुद्धता की पुष्टि करें।
यदि हॉलमार्क गलत या नकली हो, तो सीधे ऐप से शिकायत दर्ज करें।
शिकायत कहां और कैसे करें?
BIS CARE ऐप: मोबाइल ऐप के माध्यम से नकली हॉलमार्क की रिपोर्ट करें।
BIS शिकायत पोर्टल: www.bis.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
टोल-फ्री नंबर: 1800-11-5500 पर कॉल कर समस्या बताएं।
ग्राहकों के लिए अलर्ट!
हॉलमार्क के बिना सोना न खरीदें।
हॉलमार्क लगा सोना 24,23,22,20 ,18,14 कैरेट में उपलब्ध रहता
हैं का ही चयन करें।दुकानदार से BIS प्रमाणित बिल लेना न भूलें।
BIS हॉलमार्किंग से ग्राहकों को ठगी से बचाने और ज्वेलरी बाजार में पारदर्शिता बढ़ाने में मदद मिलेगी। अब जागरूक ग्राहक बने और BIS CARE ऐप का उपयोग करके ही सोने की खरीदारी करें।
विज्ञापन