BREAKING NEWS

मातृभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: ब्रेकिंग न्यूज़: कोरबा नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर BJP से निष्कासित!

Admin

Mon, Mar 10, 2025
ब्रेकिंग न्यूज़: कोरबा नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर BJP से निष्कासित! कोरबा: भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा नगर निगम के नव-निर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई और अधिकृत प्रत्याशी चुनाव हार गए। गौरतलब है कि नूतन सिंह ठाकुर BJP प्रत्याशी के रूप में पार्षद चुने गए थे, लेकिन सभापति चुनाव में अचानक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरे और जीत भी गए। पार्टी के नेताओं ने उन्हें नामांकन वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। अब सवाल यह उठता है कि नगर निगम सभापति चयन में अन्य लोगों की भूमिका पर पार्टी का अगला कदम क्या होगा? नूतन सिंह ठाकुर वर्तमान में लगातार तीसरी बार जिला अधिवक्ता संघ के सचिव भी हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वे आगे क्या राजनीतिक रुख अपनाते हैं!

विज्ञापन

जरूरी खबरें