आयोजन में साहित्य, इतिहास, संस्कृति तथा समाज जीवन से जुड़े : पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर पुस्तक चर्चा एवं संगोष्ठी आज
Ashwani Kumar Sinha
Sat, May 30, 2026
पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर पुस्तक चर्चा एवं संगोष्ठी आज
भोपाल, 31 मई। पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके धर्मपरायण व्यक्तित्व, लोककल्याणकारी शासन व्यवस्था तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित पुस्तक ‘अहिल्या रुपैण संस्थिता’ पर चर्चा एवं संगोष्ठी का आयोजन आज सायं 6 बजे किया जाएगा।
यह कार्यक्रम शिवाजी नगर स्थित विश्व संवाद केंद्र के मामाजी माणिकचंद्र वाजपेयी सभागार में आयोजित होगा। उल्लेखनीय है कि देवी अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में यह विशेष संगोष्ठी आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार श्री गिरीश उपाध्याय मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे। वहीं, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. लोकेन्द्र सिंह विशिष्ट वक्ता के रूप में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाजपत आहूजा करेंगे।
पुस्तक की लेखिका वरिष्ठ साहित्यकार एवं निराला सृजन पीठ की निदेशक डॉ. साधना बलवटे हैं।
विज्ञापन