BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी। : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मध्यभारत प्रांत का द्विवसीय अभ्यास वर्ग विदिशा में प्रारंभ

Ashwani Kumar Sinha

Sun, Oct 26, 2025

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मध्यभारत प्रांत का द्विवसीय अभ्यास वर्ग विदिशा में प्रारंभ

विदिशा, 25 अक्टूबर 2025।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, मध्यभारत प्रांत का द्विवसीय अभ्यास वर्ग आज विदिशा जिले के सरस्वती शिशु मंदिर में प्रारंभ हुआ। वर्ग में प्रांत के नौ जिलों के अधिकारी एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अभ्यास वर्ग का उद्घाटन सत्र अत्यंत प्रेरणादायी रहा, जिसमें अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री दिनकर जी सबनीस भाई साहब, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अशोक पांडे जी भाई साहब, प्रांत उपाध्यक्ष श्री अनिल श्रीवास्तव जी, प्रांत सचिव श्री राजेश दांगी जी, तथा प्रांत संगठन मंत्री श्री लोकेन्द्र मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस में उपस्थित पदाधिकारियों को संगठन की आगामी योजनाओं एवं उत्तरदायित्वों की दिशा में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वक्ताओं ने आगामी 24 दिसंबर को “राष्ट्रीय ग्राहक दिवस” के रूप में मनाने की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके अंतर्गत 05 दिसंबर से 20 दिसंबर 2025 तक प्रांत के सभी जिलों में प्रतिदिन विविध जागरण पखवाड़ा हेतु जागरूकता कार्यक्रम, संवाद, कार्यशालाएं एवं उपभोक्ता अधिकार प्रचार गतिविधियाँ आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

वर्ग के सत्रों में प्रतिभागियों को संगठन के मूल उद्देश्यों — ग्राहक जागरूकता, पारदर्शिता, सेवा भावना और सशक्त उपभोक्ता निर्माण — के लिए कार्ययोजना पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

द्वितीय दिवस के सत्रों में प्रांत के विभिन्न जिलों की आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी।


विज्ञापन

जरूरी खबरें