BREAKING NEWS

भोप29 सितंबर को शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा प्राप्त शिकायतों तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

एकत्रित सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए : भोपाल सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए

Ashwani Kumar Sinha

Tue, Feb 10, 2026

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए

दिनांक 09 फरवरी 2026 को खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला भोपाल की संयुक्त टीम द्वारा रायसेन रोड स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण किया गया। इस दौरान आनंद नगर, रायसेन रोड स्थित राजपूत ढाबा में निरीक्षण कर भिंडी की सब्जी एवं प्रयोग में लिए जा रहे तेल के नमूने एकत्रित किए गए।

इसी क्रम में प्राप्त एक अन्य शिकायत के आधार पर पटेल नगर, रायसेन रोड स्थित होटल शुभ शालीन स्प्रिंग का निरीक्षण किया गया, जहां से पनीर एवं दही के नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान किचन की साफ-सफाई, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए। साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा विनियम 2011 की अनुसूची-4 के अनुसार आवश्यक अनुपालन न होने पर अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना जारी की गई। दोनों प्रतिष्ठानों पर वैधानिक खाद्य पंजीयन/लाइसेंस नहीं पाए जाने के कारण प्रकरण दर्ज किया गया।

वहीं, दिनांक 10 फरवरी 2026 को कोलार रोड स्थित शिखा ग्रीन्स के संबंध में फूड प्वाइजनिंग की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पनीर, अरहर की दाल एवं रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने संग्रहित किए गए। निरीक्षण में यहां भी किचन की साफ-सफाई, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनुपलब्ध पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत धारा 32 के तहत सुधार सूचना जारी की गई।

एकत्रित सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें