भोपाल टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन : राज्य अंडर-17 व सीनियर रोलबॉल चैंपियनशिप में भोपाल उपविजेता, सूफियान आदिल बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
Ashwani Kumar Sinha
Tue, Apr 29, 2025
राज्य अंडर-17 व सीनियर रोलबॉल (स्केटिंग)चैंपियनशिप में भोपाल उपविजेता, सूफियान आदिल बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
मंदसौर, 28 अप्रैल।
मंदसौर में आयोजित अंडर-17 और सीनियर राज्य स्तरीय रोलबॉल चैंपियनशिप में आठ प्रमुख टीमों ने भाग लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह का संचार किया। प्रतियोगिता में मंदसौर, मंदसौर कार्पोरेशन, इंदौर, इंदौर कार्पोरेशन, उज्जैन, देवास, जबलपुर और भोपाल की टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया।
भोपाल टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन
करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। टीम के कप्तान सूफियान आदिल, जो एक राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी खिलाड़ी हैं, ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी बेहतरीन तकनीक और आक्रामक शैली से कुल 23 गोल किए। उनके इस प्रदर्शन ने टीम को उपविजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उनकी उत्कृष्ट खेल क्षमता को देखते हुए उन्हें प्रतियोगिता का "सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी" (Best Player) घोषित किया गया। दर्शकों ने सूफियान के प्रदर्शन की जमकर सराहना की।
प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह में आयोजकों एवं अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं आवश्यक हैं।
विज्ञापन