BREAKING NEWS

भोप29 सितंबर को शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा प्राप्त शिकायतों तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक : ग्वालियर महिला दिवस पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से बताए ग्राहक अधिकार

Ashwani Kumar Sinha

Tue, Mar 10, 2026

ग्वालियर महिला दिवस पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से बताए ग्राहक अधिकार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा ग्वालियर में एक अनूठा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आमजन को ग्राहक अधिकारों, हितों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रियंका सिंह राठौर ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में जेंडर इक्वेलिटी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की समान भागीदारी और सम्मान आवश्यक है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. नीति पांडेय ने कमर्शियल विज्ञापनों में महिलाओं की भूमिका और उनकी गरिमा के संरक्षण के विषय पर विचार रखे।

इस अवसर पर ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए सशक्त बनना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रांत संयोजिका प्रियंका कुशवाह ने संगठन का परिचय देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। वहीं प्रांत अध्यक्ष विजय गंभीर ने बताया कि आने वाले समय में ग्राहक पंचायत द्वारा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर समाजसेवा और उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला समाज सेविकाओं एवं उद्यमियों का सम्मान किया गया। साथ ही ग्राहक पंचायत में इंटर्नशिप करने वाली छात्राओं को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का सफल संचालन अंजू श्रीवास्तव ने किया तथा अंत में सारिता पाठक ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने ग्राहक अधिकारों और हितों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें