पंचायत ग्रामीण क्षेत्रों में क्या करती है? : भोपाल ग्रामीण में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की नई कार्यकारिणी घोषित, ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता जागरूकता पर फोकस
Ashwani Kumar Sinha
Sun, Jul 27, 2025
भोपाल ग्रामीण में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की नई कार्यकारिणी घोषित, ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता जागरूकता पर होगा फोकस
भोपाल, 27 जुलाई।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भोपाल ग्रामीण जिले की नई कार्यकारिणी आज घोषित की गई। यह घोषणा जिला संगठन मंत्री श्री राजनारायण भारद्वाज ने भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय (D-26, 74 बंगले) में आयोजित बैठक के दौरान की। बैठक दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें तहसीलों और इकाइयों/क्षेत्रों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में श्री खजान सिंह ठाकुर को जिला अध्यक्ष और डॉ. सुनील शर्मा को जिला सचिव घोषित किया गया। सत्र के प्रारंभ में श्री खजान सिंह ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए संगठन की रूपरेखा प्रस्तुत की।
ग्राहक पंचायत ग्रामीण क्षेत्रों में क्या करती है?
बैठक के दौरान उपस्थित प्रांत विधि आयाम प्रमुख श्री हरीश बारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राहक पंचायत की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि पंचायत का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को जागरूक करना, बाजार में मिलावटी और नकली वस्तुओं की पहचान कराना, अत्यधिक मूल्य वसूली पर रोक, सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना, और आम उपभोक्ताओं को कानूनी सलाह देना है। संगठन जरूरत पड़ने पर उपभोक्ताओं की शिकायतों को कानूनी स्तर तक ले जाकर उनका समाधान भी करवाता है।
प्रांत सह प्रचार प्रसार प्रमुख श्री सुनील धनगर ने सदस्यता अभियान पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के लिए जोड़ना ग्राहक पंचायत का लक्ष्य है और सभी कार्यकर्ता मिलकर तय लक्ष्यों को पूरा करेंगे।
बैठक के अंत में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई और सभी को आगामी योजनाओं पर मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया। अंत में आभार व्यक्त डॉ. सुनील शर्मा ने किया।
विज्ञापन