ग्राहक हितेषी निर्णयों की अपेक्षा जताई है। : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने किया जीएसटी सुधारों का स्वागत
Ashwani Kumar Sinha
Thu, Sep 4, 2025
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने किया जीएसटी सुधारों का स्वागत
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जीएसटी काउंसिल के हालिया निर्णय का स्वागत किया है, जिसमें 12 और 28 प्रतिशत कर स्लैब को समाप्त करते हुए जीवनोपयोगी सामानों पर जीएसटी दर शून्य कर दी गई है।
मध्यभारत प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक भटनागर, भोपाल महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र रघुवंशी, भोपाल विधि आयाम प्रमुख अश्वनी कुमार सिन्हा ने इस कदम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह निर्णय लंबे समय से ग्राहकों के हित में की जा रही पंचायत की मांगों को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि ग्राहक हितेषी बाजार व्यवस्था ही संगठन का लक्ष्य है और इसके लिए समय-समय पर सरकार को सुझाव दिए जाते रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इस फैसले से न केवल उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ कम होगा, बल्कि स्वदेशी उत्पादों और स्थानीय बाजारों को भी बढ़ावा मिलेगा। विदेशी उत्पादों का आकर्षण घटेगा और ग्राहक स्वदेशी वस्तुओं की खरीद-बिक्री के प्रति और अधिक प्रेरित होंगे।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के ग्राहक हितेषी निर्णयों की अपेक्षा जताई है।
विज्ञापन