आहवान पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली बनाना : भोपाल में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Ashwani Kumar Sinha
Sun, Jul 20, 2025
भोपाल में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
भोपाल, 20 जुलाई 2025 – अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भोपाल महानगर द्वारा आज अवधपुरी कॉलोनी स्थित जंबूरी मैदान में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर पौधारोपण कर सभी ने यह संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखकर उन्हें वृक्ष बनने तक संवर्धित करेंगे। महानगर अध्यक्ष श्री सुरेंद्र रघुवंशी ने कहा, “वृक्षारोपण केवल आज का काम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण देने की जिम्मेदारी है।”
महानगर उपाध्यक्ष श्री नीलेश श्रीवास्तव ने इसे समाज की सच्ची सेवा बताते हुए कहा, “वृक्ष जीवन का आधार हैं, इनकी रक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।”
स्वावलम्बन प्रमुख श्री ऋषि पांडे ने पौधारोपण को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक कदम बताया, जबकि प्रचार प्रमुख श्री रवि शर्मा ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण केवल प्रचार नहीं, यह कर्म का आह्वान है; हर व्यक्ति को एक पौधा लगाकर पृथ्वी से जुड़ना चाहिए।”
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की भी बड़ी भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन एक जन-आंदोलन का रूप ले सका। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रतिज्ञा के साथ हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली बनाने का आह्वान किया गया।
ग्राहक पंचायत ने आगामी दिनों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में इसी तरह के और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की।
विज्ञापन