BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

उपभोक्ता संरक्षण को एक जन-आंदोलन का रूप देने : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत – भोपाल महानगर 🇮🇳 79वां स्वतंत्रता दिवस – राष्ट्रभक्ति, उपभोक्ता जागरूकता

Ashwani Kumar Sinha

Fri, Aug 15, 2025

🇮🇳 अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत – भोपाल महानगर 🇮🇳
79वां स्वतंत्रता दिवस – राष्ट्रभक्ति, उपभोक्ता जागरूकता व पर्यावरण संरक्षण का संगम

भोपाल, 15 अगस्त।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के भोपाल प्रांत कार्यालय में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस भावपूर्ण वातावरण में राष्ट्रभक्ति, उपभोक्ता अधिकार जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष श्री विवेक भटनागर एवं मुख्य अतिथि के रूप में भिंड जिले के डॉक्टर शिवेंद्र सिंह राजावत उपस्थित रहे। ध्वजारोहण का कार्यक्रम डॉ. राजावत जी के कर-कमलों से सम्पन्न हुआ। आपको आज ही राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात अपने उद्बोधन में श्री विवेक भटनागर जी ने कहा कि स्वतंत्रता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि आर्थिक और उपभोक्ता स्वतंत्रता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जागरूक उपभोक्ता भ्रष्टाचार, मिलावट और शोषण के विरुद्ध सबसे बड़ा प्रहरी है।

डॉ. शिवेंद्र सिंह राजावत जी ने अपने संबोधन में चिकित्सा क्षेत्र में सेवा, पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी अपनाने के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने सपरिवार अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की सदस्यता ग्रहण की और पर्यावरण संरक्षण के पत्रक भरकर, ग्राहक हित व स्वदेशी के प्रसार हेतु कार्य करने का संकल्प लिया।

आज आशीष तिवारी जी को 425 सदस्य बनाए जाने पर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में दिए गए मुख्य आह्वान:

  • देशी उत्पादों को अपनाएँ और विदेशी वस्तुओं का परित्याग करें।

  • खरीदी में गुणवत्ता, शुद्धता और उचित मूल्य को प्राथमिकता दें।

  • नकली, मिलावटी और घटिया सामान से समाज को मुक्त कराने में भागीदार बनें।

  • पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का दायित्व बनाएँ।

उपस्थित पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्र निर्माण में उपभोक्ता जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण को एक जन-आंदोलन का रूप देंगे।

कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।


विज्ञापन

जरूरी खबरें