BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

यह बैठक 7 सितंबर को संपन्न होगी। : जोधपुर में आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक शुरू, संघ शताब्दी व पंच परिवर्तन पर होगी चर्चा

Ashwani Kumar Sinha

Fri, Sep 5, 2025

📰 जोधपुर में आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक शुरू, संघ शताब्दी व पंच परिवर्तन पर होगी चर्चा

जोधपुर, 5 सितंबर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संघ प्रेरित संगठनों के अखिल भारतीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय समन्वय बैठक (5 से 7 सितंबर) आज जोधपुर में आरंभ हुई। बैठक का शुभारंभ प.पू. सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत एवं मा. सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर किया।

बैठक में 32 संगठनों के अखिल भारतीय पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। संगठन मंत्र के सामूहिक वाचन से प्रारंभ हुए पहले सत्र में विभिन्न संगठनों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए नये प्रयोगों का निवेदन प्रस्तुत किया।

📌 बैठक के प्रमुख सहभागी
इस समन्वय बैठक में सभी 6 सह-सरकार्यवाहों के साथ प्रमुख संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित हैं। इनमें—

  • विश्व हिंदू परिषद: अध्यक्ष आलोक कुमार, संगठन मंत्री मिलिंद परांडे

  • राष्ट्र सेविका समिति: प्रमुख संचालिका शांता अक्का, प्रमुख कार्यवाहिका ए. सीता गायत्री

  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद: अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही, संगठन मंत्री आशीष चौहान

  • सक्षम: अध्यक्ष डॉ. दयाल सिंह पवार, संगठन मंत्री चंद्रशेखर

  • पूर्व सैनिक सेवा परिषद: अध्यक्ष ले. जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी

  • भारतीय जनता पार्टी: अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, संगठन मंत्री बी.एल. संतोष

  • वनवासी कल्याण आश्रम: अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, संगठन मंत्री अतुल जोग

  • सीमा जागरण मंच: संयोजक मुरलीधर

📌 बैठक की विशेषताएँ
बैठक परिसर में प्रवेश हेतु विशेष प्रतीकात्मक द्वार बनाए गए हैं—

  • रानी अबक्का द्वार: औपनिवेशिकता के विरुद्ध महिलाओं के 500 वर्ष पूर्व संघर्ष का प्रतीक।

  • हल्दीघाटी द्वार: पराक्रम की स्मृति।
    साथ ही भक्तिमति मीराबाई एवं पर्यावरण बलिदानी अमृता देवी (खेजड़ली) की रंगोलियों से सज्जा की गई है।

📌 बैठक के मुख्य विषय
इस अखिल भारतीय समन्वय बैठक में—

  • वर्षभर के कार्यों एवं अनुभवों का आदान-प्रदान

  • पंच परिवर्तन (सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल जीवन, स्वआधारित रचना, नागरिक कर्तव्य पालन)

  • संघ शताब्दी वर्ष की रूपरेखा

  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के प्रयास

  • जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक विकास

पर गहन चर्चा होगी।

👉 अनुभवों के आदान-प्रदान, दिशा-निर्धारण और व्यापक समन्वय के उद्देश्य से आयोजित यह बैठक 7 सितंबर को संपन्न होगी।


विज्ञापन

जरूरी खबरें