BREAKING NEWS

मातृभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन मालवा प्रांत द्वारा इंदौर महानगर में : स्वदेशी मेले का भव्य आयोजन, कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत हुए मुख्य अतिथि

Ashwani Kumar Sinha

Sun, Apr 20, 2025


स्वदेशी मेले का भव्य आयोजन, कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत हुए मुख्य अतिथि

इंदौर— स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन मालवा प्रांत द्वारा इंदौर महानगर के ऐतिहासिक लालबाग परिसर में आयोजित स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्रीराम जी की मंगल आरती से हुई, जिससे वातावरण भक्ति और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत हो गया। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता, दत्तोपंत ठेंगड़ी जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर मंच पर अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित रहे, जिनमें —

  • स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक श्री सतीश कुमार जी

  • शोभा ताई पेठनकर, अखिल भारतीय महिला प्रमुख

  • डॉ. राकेश जी सिंघाई, कुलगुरु – देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर

  • श्री डेविस जी जैन, प्रेस्टीज कॉलेज इंदौर

  • श्री रमनवीर जी अरोरा, मध्यप्रदेश मेला प्रमुख

  • श्री योगेश जी मेहता, मेला संयोजक

  • श्री अमरदीप सिंह जी

सभी अतिथियों ने स्वदेशी भावना, आत्मनिर्भर भारत और भारतीय संस्कृति के उत्थान में ऐसे मेलों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। मेले में विविध स्वदेशी उत्पाद, हस्तशिल्प, परंपरागत कला और भारतीय खानपान की झलक भी लोगों को आकर्षित कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें