रिक्त सीटों पर 6 सितंबर तक पहले आओ पहले पाओ प्रवेश : राजधानी के शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय में 92% प्रवेश पूर्ण
Ashwani Kumar Sinha
Wed, Sep 3, 2025
📰 राजधानी के शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय में 92% प्रवेश पूर्ण
भोपाल – उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु विशेष CLC चरण 1 से 6 सितंबर तक "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर संचालित किया जा रहा है। जहां बड़े महाविद्यालयों में अभी भी सीटें बड़ी संख्या में रिक्त हैं, वहीं राजधानी स्थित शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय ने प्रवेश में 
उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
प्रवेश प्रभारी ले. आराधना धुर्वे के अनुसार, महाविद्यालय में बी.ए. में 98%, बी.कॉम. में 90% तथा डीटीई कोर्सेज (बीबीए, बीसीए) में 93% सीटें भर चुकी हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि कुल मिलाकर 92% प्रवेश पूर्ण हो चुके हैं। शेष सीटें मुख्यतः EWS कोटे की और सेल्फ-फाइनेंस कोर्सेज की हैं, जिनका शुल्क नियमित कोर्सों से अधिक होने के कारण अब तक रिक्त हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस चरण में महाविद्यालय शत-प्रतिशत प्रवेश लक्ष्य हासिल कर लेगा।
प्राचार्य डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रवेश में सफलता का कारण महाविद्यालय की नियमित कक्षाएं, प्राध्यापकों की व्यक्तिगत मार्गदर्शन व्यवस्था, कॉलेज चलो अभियान समिति के प्रयास, विद्यालयों में जाकर जागरूकता अभियान और प्रवेश समिति द्वारा छात्रों को कैरियर मार्गदर्शन व सहयोग है।
महाविद्यालय की वेबसाइट पर समय-समय पर प्रवेश संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाती रही, जिससे नए छात्रों को निर्णय लेने में बड़ी सुविधा हुई।
विज्ञापन