समापन भारत माता की आरती से : सेवा भारती मातृछाया में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
Ashwani Kumar Sinha
Sat, Aug 16, 2025
सेवा भारती मातृछाया में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
भोपाल, 15 अगस्त 2025।
सेवा भारती मातृछाया, भोपाल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सेवा भारती मध्यभारत के अध्यक्ष मा. डॉ. पी.एस. बिंद्रा जी, सचिव श्री विमल कुमार त्यागी जी, सेवा भारती भोपाल महानगर अध्यक्ष श्री शिवमंगल सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री राजनारायण अग्निहोत्री जी, सदस्य श्री हरभजन शिवहरे जी तथा श्रीमती जाग्रति सिंह जी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया।
कार्यक्रम में डॉ. बिंद्रा जी ने उद्बोधन देते हुए सभी को राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित किया। श्री विमल त्यागी जी ने देशभक्ति गीत “हम लाए हैं तूफ़ान से कश्ती निकाल के…” की प्रस्तुति दी, वहीं श्रीमती जाग्रति सिंह जी ने गीत “हम जिएंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए” प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर किया।
इस अवसर पर नशा मुक्ति केंद्र की ओर से श्री राजनारायण अग्निहोत्री जी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रामअवतार यादव (स्वास्थ्य आयाम सह प्रमुख) ने किया।
विशेष अतिथि के रूप में डॉ. धनीराम सिंह पवार (अध्यक्ष बाल कल्याण समिति), श्री अंकलार जैन (सदस्य बाल कल्याण समिति), डॉ. राम रघुवंशी (महानगर प्रभारी), श्री करण सिंह कौशिक (भोपाल विभाग संयोजक), श्री जितेंद्र तिवारी (शिवाजी नगर शाखा मुख्य शिक्षक), डॉ. दिनेश शर्मा (विभाग पूर्णकालिक),श्री अश्वनी कुमार सिन्हा मुख्य शिक्षक भगत सिंह शाखा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सेवा भारती मातृछाया परिवार की ओर से डॉ. मोनिका रॉय, श्री रवि जोशी, श्री संजय काणे, डॉ. निधि गुप्ता, श्रीमती मालती साहू, श्रीमती वंशुधरा पेंड़से, श्रीमती रीमा सिंह, श्रीमती मीरा काटेवाला, श्रीमती शांति चौधरी, श्रीमती उमा विश्वकर्मा, श्रीमती वंदना खरे सहित महिला मंडल एवं अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती
के साथ हुआ ।
विज्ञापन