BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

आज का यह पथ संचलन किसी शक्ति प्रदर्शन का प्रतीक नहीं : महावीर नगर की शिवाजी बस्ती में 177 स्वयंसेवक कदमताल करते हुए निकले पथ संचलन में

Ashwani Kumar Sinha

Sun, Oct 12, 2025

महावीर नगर की शिवाजी बस्ती में 177 स्वयंसेवक कदमताल करते हुए निकले पथ संचलन में

भोपाल, 12 अक्टूबर, 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर तात्या टोपे जिले के महावीर नगर में रविवार को शिवाजी बस्ती का पथ संचलन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। यह पथ संचलन लिंक रोड नंबर 2 स्थित हनुमान मंदिर एवं बाल उद्यान से प्रारंभ होकर अर्जुन नगर, सरस्वती शिशु मंदिर, दुर्गा नगर, 106 की लाइन तथा पांच नंबर क्षेत्र से होता हुआ पुनः बाल उद्यान पर सम्पन्न हुआ।

संचलन में 177 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में ढाई किलोमीटर तक अनुशासित कदमताल करते हुए शामिल हुए। पथ संचलन के दौरान अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में बतौर वक्ता तात्या टोपे जिला के जिला प्रचारक धर्मेंद्र सोनकिया ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा, “संघ का शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन की दिशा में एक संकल्प यात्रा है। पंच परिवर्तन की यात्रा भाषणों का विषय नहीं, बल्कि आत्मपरिवर्तन से समाज परिवर्तन का मार्ग है।“

श्री सोनकिया ने आगे कहा, “आज का यह पथ संचलन किसी शक्ति प्रदर्शन का प्रतीक नहीं, बल्कि यह उन स्वयंसेवकों के वर्षभर के परिश्रम और अनुशासन का उत्सव है।“

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयरनमैन एवं सहनशक्ति कोच श्री प्रवीण सपकाल उपस्थित रहे। श्री सपकाल खेल पोषण विशेषज्ञ हैं, सुपर एथलीट बाइसिकल मेयर भोपाल के संस्थापक रह चुके हैं और मध्यप्रदेश के पहले आयरनमैन हैं। उन्होंने 26 नवम्बर 2017 को थाईलैंड के फुकेट में आयरनमैन की उपाधि प्राप्त की थी।

आयोजन की अध्यक्षता अधिवक्ता एवं नगर कार्यवाह मथुरा प्रसाद राजपूत ने की।

पथ संचलन के दौरान नागरिकों ने सड़कों के दोनों ओर खड़े होकर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। जयघोष और देशभक्ति के गीतों से पूरा वातावरण राष्ट्रभावना से ओतप्रोत रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें