: जानिए खजूर के गुण
Wed, Jan 3, 2024
*🌹**यदि रहना चाहते हैं फिट, तो सर्दियों में सेवन करे स्वास्थ्यवर्धक खजूर : जानिए खजूर के गुण**पोषक तत्वों से भरपूर खजूर*
खजूर में 60 से 70℅ तक शर्करा होती है, जो गन्ने की चीनी की अपेक्षा बहुत पौष्टिक व गुणकारी वस्तु है।खाने में तो खजूर बहुत स्वादिष्ट होती ही है, सेहत की दृष्टि से भी यह बहुत गुणकारी है।इसके अलावा विभिन्न बीमारियों में भी खजूर का सेवन बहुत लाभ पहुंचाता है।*खजूर के गुण उपचार करेंगे भरपूर:*
खजूर मधुर, शीतल, पौष्टिक व सेवन करने के बाद तुरंत शक्ति-स्फूर्ति देनेवाला है | यह रक्त, मांस व वीर्य की वृद्धि करता है | ह्रदय व मस्तिष्क को शक्ति देता है | वात, पित्त व कफ इन तीनों दोषों का शामक है। यह मल व मूत्र को साफ लाता है | खजूर में कार्बोहाइड्रेटस, प्रोटीन्स, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नेशियम, लौह आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाता है | ' अमेरिकन कैंसर सोसाइटी ' के अनुसार शरीर को एक दिन में २०-३५ ग्राम डाएटरी फाइबर (खाद्य पदार्थों में स्थित रेशा) की जरुरत होती है, जो खजूर खाने से पूरी हो जाती है |खजूर रात भर पानी में भिगोकर सुबह लेना लाभदायक है | खजूर रक्त को बढ़ाता है और यकृत (लीवर) के रोगों में लाभकारी है | रक्ताल्पता में इसका नियमित सेवन लाभकारी है | नींबू के रस में खजूर की चटनी बनाकर खाने से भोजन की अरुचि मिटती है | खजूर का सेवन बालों को लंबा, घना और मुलायम बनाता है।*कब्जनाशक :*
खजूर में रेचक गुण भरपूर है | ८-१० खजूर २०० ग्राम पानी में भिगों दें,सुबह मसलकर इनका शरबत बना लें | फिर इसमें ३०० ग्राम पानी और डालकर गुनगुना गर्म करें। खाली पेट चाय की की तरह पी जायें। कुछ देर बाद दस्त होगा | इससे आँतों को बल और शरीर को स्फूर्ति भी मिलेगी। उम्र के अनुसार खजूर की मात्रा कम-ज्यादा करें |*नशा निवारक :*
शराबी प्राय: नशे की झोंक में इतनी शराब पी जाता है की उसका यकृत नष्ट होकर मृत्यु का कारण बन सकता है | इस स्थिति में ताजे पानी में खजूर को अच्छी तरह मसलते हुए शरबत बनायें | यह शरबत पीने से शराब का विषैला प्रभाव नष्ट होने लगता है |*आँतों की पुष्टि :*
खजूर आँतों के हनिकारक जीवाणुओं को नष्ट करता है, साथ ही खजूर के विशिष्ट तत्त्व ऐसे जीवाणुओं को जन्म देते हैं जो आँतों को विशेष शक्तिशाली तथा अधिक सक्रिय बनाते हैं।*"जानकारी में अगर आपको संदेह लगता है तो अन्य स्रोत से सत्यापन जरूर कर लेवे।
: सरसों साग के बड़े फायदे
Tue, Jan 2, 2024
*🌹स्वास्थ्य🌹**पोषक तत्वों का पावर हाउस है सरसों का साग,सरसों साग के बड़े फायदे*
सरसों का साग आपकी हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद है, शायद आपको नहीं पता होगा. ये वेट लॉस में मदद करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने तक और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है.अगर आपको सरसों का साग पसंद है तो जाड़े में खूब खाएं.*सरसों का साग-मक्के की रोटी*
सरसों का साग का विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई का पावरहाउस है. यह हमारी आंखों, त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है.*सरसो के साग से कोलेस्ट्रॉल कम*
सरसों का साग आयरन और कैल्शियम से भी भरपूर होता है. यह हड्डियों की हेल्थ और हीमोग्लोबिन के लेवल को बनाए रखने में मदद करता है. फाइबर से भरपूर होने के कारण यह डाइजेस्टिव सिस्टम को साफ रखने में मदद करता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है.*सरसो साग से वजन कम*
सरसों के साग में बहुत सारे फिनोल्स और फ्लेवोनोइड्स होते हैं. यह आहार फाइबर, प्रोटीन, विटामिन के, मैंगनीज, कैल्शियम, विटामिन बी 6, विटामिन सी और कई और अधिक पोषक तत्वों से भरपूर होता है.*सरसों साग बढ़ाए इम्यून*
जो लोग सरसों का साग का सेवन करते हैं उन्हें कब्ज और कोलन कैंसर होने की आशंका कम होती है. यह शरीर में पर्याप्त मल त्याग सुनिश्चित करता है. यह साग ब्लड प्रेशर के स्तर को सक्षम करता है और इस प्रकार हाई ब्लड प्रेशर या हृदय रोग का खतरा कम करता है.*सरसों के साग में फाइबर*
सरसों के साग में फाइटोन्यूट्रिएंट्स ग्लूकोसाइनोलेट्स और फिनोल प्रचुर मात्रा में होते हैं. ये फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर को बीमारियों से बचाते हैं और शरीर को भीतर से मजबूत करते हैं.*जरूर खाएं सरसों साग*
सरसों के साग में हाई मात्रा में फाइबर होने के कारण इसका सेवन मेटाबॉलिज्म को नियमित करने में मदद करता है और इस तरह शरीर का वजन सही रहता है.*सरसो साग में कैल्शियम आयरन*
खराब या एलडीएल कोलेस्ट्रॉल से बचाने में सरसों का साग मदद करता है. यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद करता है.*सरसों का साग*
ये दो मजबूत एंटीऑक्सीडेंट शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को रोकते हैं जो शरीर में महत्वपूर्ण कार्यों और टिशू को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स के कारण होता है.*सरसों साग के फायदे*
सरसों के हरे पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने में मदद करते हैं, टॉक्सिन को खत्म करते हैं और शौच के माध्यम से छुटकारा दिलाते हैं. यह शरीर में केमिकल्स और हैवी मेटल्स को बेअसर करने में भी मदद करता है।
: सो कर उठते ही और सोते समय की ड्रिल
Mon, Jan 1, 2024
आज से हम उठते ही और सोते समय यह ड्रिल करना हैंसर्व शक्तिमान हमें साथ दे रहा है, उनका हाथ हमारे सिर पर है।साक्षी भाव रखकर सभी को सकाश देना है।*सातों गुणों का अभ्यास करना है* :-
मैं परम पवित्र आत्मा हूं।
मैं आत्मा बहुत सुखी हूं।
मैं आत्मा शक्तिशाली हूं।
मैं आत्मा प्रेम का सागर हूं।
मैं आनंद से भरपूर आत्मा हूं।
मैं ज्ञान रत्नों से भरपूर आत्मा हूं।*ड्रिल* .....आने वाला समय श्रेष्ठ लोगों का होगा।
सुबह उठकर स्वमानों का/संकल्पों का अभ्यास करना है :-
*संकल्प*
मेरे जैसा भाग्यवान कोई नहीं है।
मैं बहुत शक्तिशाली हूं, विघ्नों से मुक्त हूं।
मैं पवित्रता से भरपूर हूं, काम जीत हूं, क्रोध जीत हूं, विजय रत्न हूं।
मैं श्रेष्ठ योगी हूं।
मैं बहुत ख़ुशनसीब आत्मा हूं।
मैं श्रेष्ठ बुद्धिमान हूं।*यह व्यर्थ से मुक्त होने की सहज विधि है* :-
प्राप्तियों की लिस्ट बनाना है।
हमें ईश्वरीय बुद्धि मिली है जिससे हमारा दृष्टिकोण बदल गया है।*ड्रिल* .....*सभी को साधना करना है* -
आत्म अभिमानी बनने की तपस्या सभी को करना है। स्वमानों का अभ्यास करना है, अशरीरी बनने का अभ्यास करना है, भविष्य में बनने की खुशी में डांस व अभ्यास करना है। बुद्धि को स्थिर, स्वच्छ और क्लियर करने की साधना करना है।*स्वमान*
में विजयी रत्न हूं।
मैं मास्टर सर्वशक्तिमान हूं।
मैं इस धरा पर शांति स्थापना करने वाला अवतार हूं।
मैं इस सृष्टि की पालना करने वाली पूर्वज आत्मा हूं।
मैं सृष्टि के कल्पवृक्ष का मास्टर बीज हूं।सकाश देंगे तो शक्ति मिलेगी।योग की साधना, योग की तपस्या ही हमारे विकर्मो को, पाप कर्मों को नष्ट करेंगी। आने वाले समय में हम शक्तिशाली रहेंगे। नए वर्ष 2024 में जो हमें देखने को मिलेगा उसमें हमारी साक्षी स्थिति बनी रहेगी। जो हो रहा है, वही तो होना है।*