: सर्दियों में होने वाली बीमारियों को दूर करना है? तो 'धनिया पत्ती' का सेवन करें
Wed, Oct 16, 2024
*
सर्दियों में होने वाली बीमारियों को दूर करना है? तो 'धनिया पत्ती' का सेवन करें*
1.'धनिया के पत्ते' में काफी मात्रा में विटामिन ए और सी पाया जाता है। यह शरीर में रोग प्रतिरोधी क्षमता को मजबूत करने में मदद करता हैं।
2. सर्दियों के मौसम में भूख ज्यादा लगती है, तो पेट संबंधी समस्या होने की आशंका भी बनी रहती है, जैसे गैस, दस्त, एसिडिटी होना आदि। इन समस्याओं को दूर करने में 'धनिया के पत्ते' का किसी भी रूप में सेवन मदद करेगा।
3. 'धनिया के पत्ते' का किसी भी रूप में सेवन यूरिन संबंधी समस्या को दूर करने में सहायक होता है।
4. 'धनिया के पत्ते' का नियमित सेवन, सर्दियों में होने वाली बीमारियों जैसे वायरल व सर्दी-खांसी को दूर रखने में मदद करता है।
5. धनिया में भरपूर मात्रा में 'विटामिन सी' होता है। जो कि गठिया मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
6. 'धनिया के पत्ते' का किसी भी रूप में सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद रहता है, क्योंकि यह खून में इंसुलिन की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करता है।
7 जिन लोगों को चक्कर आने की शिकायत रहती है, उन्हें आंवले के साथ धनिया का उपयोग करना चाहिए। इससे काफी राहत मिलेगी।
🌹🙏
: दवा रहित जीवन के, 25 सूत्र
Tue, Oct 15, 2024
दवा रहित जीवन💫
1. जल्दी सोना और जल्दी उठना दवा है।
2. ॐ या राम राम का जाप दवा है।
3. योग प्राणायाम और व्यायाम दवा है।
4. सुबह-शाम टहलना भी दवा है।
5. उपवास सभी बीमारियों की दवा है।
6. सूर्य का प्रकाश भी दवा है।
7. मटके का पानी पीना भी दवा है।
8. ताली बजाना भी दवा है।
9. खूब चबाना भी दवा है।
10. भोजन की तरह चबाकर पानी पीना भी दवा है।
11. After meal वज्रासन में बैठना दवा है।
12. खुश रहने का निर्णय भी दवा है।
13. कभी-कभी मौन भी दवा है।
14. हंसी-मजाक दवा है।
15. संतोष भी दवा है।
16. मन और शरीर की शांति दवा है।
17. ईमानदारी व सकारात्मकता दवा है।
18. निस्वार्थ प्रेम, भावना भी दवा है।
19. सबका भला करना भी दवा है।
20. ऐसा कुछ करना जिससे किसी का आशीर्वाद मिले, वह दवा है।
21. सबके साथ मिलजुल कर रहना दवा है।
22. परिवार के साथ भोजन करना और घुलना-मिलना भी दवा है।
23. आपका हर सच्चा और अच्छा दोस्त भी बिना पैसे के पूरा मेडिकल स्टोर है।
24. मस्त रहें, व्यस्त रहें, स्वस्थ रहें और खुशमिजाज रहें, यह भी दवा है।
25. हर नए दिन का भरपूर आनंद लेना भी दवा है।
☝🏻 प्रकृति की *"महानता"* को समझना भी दवा है।
ये सभी औषधियाँ बिल्कुल निःशुल्क उपलब्ध हैं
🌹🌹🌹🌹🌹🌹
: *पौष्टिक तत्वों से भरपूर टमाटर*
Sat, Oct 5, 2024
*
पौष्टिक तत्वों से भरपूर टमाटर*
पौष्टिक तत्वों से भरपूर टमाटर हर मौसम में सेवनीय है| इसमें सेव व संतरा दोनों के गुण पाए जाते हैं| आप चाहे इसे सब्जी में डालें ,सलाद के रूप में खाएं या किसी अन्य तरीके से सेवन करें इसमें भरपूर मात्रा में केल्शियम,फास्फोरस व विटामिन सी पाए जाते हैं |इसमें कार्बोहाईड्रेट की मात्रा बहुत कम होती है|इससे कई रोगों का निदान होता है| टमाटर इतने पौष्टिक होते हैं कि सुबह नाश्ते में सिर्फ दो टमाटर सम्पूर्ण भोजन के बराबर होते हैं|
केंसर रोधी- टमाटर प्राकृतिक तौर पर केंसर से लड़ने का काम करता है इसका नियमित सेवन तमाम तरह के केंसर से बचाव में मदद करता है| जैसे गर्भाशय का केंसर,मुख का केंसर,खाने की नली,गला पेट,कोलन,रेक्टल,प्रोस्टेट,ओवेरियन आदि के केंसर| टमाटर में पाया जाने वाला लायकोपिन तत्त्व केंसर विरोधी गुण युक्त होता है| टमाटर में मौजूद एंटीआक्सीडेंट उन फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मददगार होता है जो हमारी कोशिकाओं को नष्ट करते हैं
हड्डियों की मजबूती- टमाटर के सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं| इसमें पाया जाने वाला विटामिन के और केल्शियम हड्डियों की मजबूती और रिपेयर दोनों काम करता है| इसमें मौजूद लायकोपिन से अस्थियों का घनत्व बढ़ता है|
ब्लड शूगर नियंत्रण में उपयोगी- टमाटर में पाया जाने वाला क्रोमियम ब्लड शूगर को नियंत्रित और नियमित रखने सहायक है डायबीटीज और दिल के रोगों में भी टमाटर की अहम उपयोगिता है सुबह उठते ही बिना कुल्ला किये एक पका टमाटर खाना स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत अच्छा है
आँखों की रोशनी बढाता है- इसमें पाया जाने वाला विटामिन ऐ नेत्रों की ज्योति बढाने के अलावा रतौंधी रोग की रोकथाम करता है| एक रिसर्च के अनुसार टमाटर के उपयोग से आँखों में होने वाले गंभीर रोग मेक्युलर डिजनरेशन की रिस्क काफी कम हो जाती है
🌹🙏🌹